Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप कर किसानों की समस्याओं सहित जनहित के समस्याओं को अवगत कराते हुए दूर किये जाने की मांग किया है। सपा नेताओं ने तहसील व थानों पर बढ़ रहे भ्रष्टाचार को अंकुश लगाने की शिकायत की है। जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, सपा नेता सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, गौहर अली खॉ, वरिष्ठ सपा नेता जयराम पाण्डेय, रमेश चन्द्र यादव, पूर्व विधायक विधायक अलगू चौहान, के0डी0 यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, राम आशीष यादव, पवन छापड़िया, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव, राहुल बादल, नित्यानन्द यादव सहित सपा नेताओं ने कहा है कि आग की घटनाओं से किसानों की फसले जलकर राख हो गई है। उन्हे समय से मुआवजा उपलब्ध कराया जाय। जनपद के सभी पुलिस चौकियों पर कम से कम 2 दमकल की गाड़ियों का इंतजाम आग बुझाने के लिए किया जाय। किसान बीमा योजना और अन्य शासकीय व्यवस्था से बिना भ्रष्टाचार के सही मूल्यांकन करा कर आर्थिक सहयोग तत्काल उपलब्ध कराया जाए। सपा नेताओं ने मांग किया है कि गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर बिना भेदभाव किये गेहूॅ की खरीद पारदर्शिता के साथ किया जाय। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अभी भी सैकड़ो लोग बंधे के नीचे गुजर बसर करने के लिए मजबूर है उन्हें आवास का इन्तजाम किया जाय। द्ववेष भावना से किसी सपा कार्यकर्ता को फर्जी मुकदमें में न फंसाया जाय सहित अन्य मांग किया है। सपा नेताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी दिया है कि उनके मांगो को प्रशासन ने अमल नही किया तो वृहद आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगे।    

किसान हित और भ्रष्टाचार मुद्दे पर सपाइयों ने DM को सौंपा ज्ञापन

 

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधि मण्डल ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौप कर किसानों की समस्याओं सहित जनहित के समस्याओं को अवगत कराते हुए दूर किये जाने की मांग किया है। सपा नेताओं ने तहसील व थानों पर बढ़ रहे भ्रष्टाचार को अंकुश लगाने की शिकायत की है। जिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, सपा नेता सुनील सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, गौहर अली खॉ, वरिष्ठ सपा नेता जयराम पाण्डेय, रमेश चन्द्र यादव, पूर्व विधायक विधायक अलगू चौहान, के0डी0 यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, राम आशीष यादव, पवन छापड़िया, जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव, राहुल बादल, नित्यानन्द यादव सहित सपा नेताओं ने कहा है कि आग की घटनाओं से किसानों की फसले जलकर राख हो गई है। उन्हे समय से मुआवजा उपलब्ध कराया जाय। जनपद के सभी पुलिस चौकियों पर कम से कम 2 दमकल की गाड़ियों का इंतजाम आग बुझाने के लिए किया जाय। किसान बीमा योजना और अन्य शासकीय व्यवस्था से बिना भ्रष्टाचार के सही मूल्यांकन करा कर आर्थिक सहयोग तत्काल उपलब्ध कराया जाए। सपा नेताओं ने मांग किया है कि गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर बिना भेदभाव किये गेहूॅ की खरीद पारदर्शिता के साथ किया जाय। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अभी भी सैकड़ो लोग बंधे के नीचे गुजर बसर करने के लिए मजबूर है उन्हें आवास का इन्तजाम किया जाय। द्ववेष भावना से किसी सपा कार्यकर्ता को फर्जी मुकदमें में न फंसाया जाय सहित अन्य मांग किया है। सपा नेताओं ने जिला प्रशासन को चेतावनी दिया है कि उनके मांगो को प्रशासन ने अमल नही किया तो वृहद आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगे।

 

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!