Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर - समाजसेवा की भट्ठी में तपे युवा बीजेपी नेता व नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सीट से पार्टी के प्रबल दावेदार सुधांशु सिंह और उनकी युवा टीम ने पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री तथा एमएलसी सुभाष यदुवंश का जोरदार स्वागत किया। शहर कोतवाली क्षेत्र के NH 28 स्थित सरैया बाईपास पर प्रदेश महामंत्री के स्वागत के दौरान समर्थकों के एक बड़े हुजूम के साथ पहुंचे भाजपा नेता सुधांशु सिंह ने ढोल नगाड़ों के बीच उनका भव्य स्वागत करते हुए नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान सुधांशु समर्थक अपने हाथों में कटाउट लेकर भाजपा जिंदाबाद, सुभाष यदुवंश जिंदाबाद के नारे लगाते रहें। आपको बता दें कि प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश के स्वागत का सिलसिला सरैया बाईपास से शुरू हुआ जो पार्टी कार्यालय से लेकर माता समय माई मंदिर तक चलता रहा। पार्टी कार्यालय पर जहां भाजपा नेता व नगर पालिका के प्रबल दावेदार सुधांशु सिंह ने प्रदेश महामंत्री को बुके देकर स्वागत किया वहीं माता समय मंदिर में उनके साथ मां की पूजा अर्चना कर नगर और नगर वासियों के खुशहाली की कामना की। इस दौरान सुधांशु सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बेहतरीन निर्णय लेते हुए मा0 एमएलसी श्री यादव जी को प्रदेश की बागडोर सौंपते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का यह फैलता बहुत ही दूरदर्शी है जो इस बात का परिचय देता है कि "जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता हैं। आदरणीय प्रदेश महामंत्री युवा है, उनमें अपार क्षमता है, आज पूरे प्रदेश के युवा उनको अपना चहेता नेता मानते है। हम सब एक युवा और अनुभवी सोंच रखने वाले श्री यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कमल खिलाने की जी जान कोशिस करेंगे। खुद की दावेदारी को लेकर उन्होंने बस इतना ही कहा कि"मै पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता हूं, टिकट की मांग मैंने कर रखी है।पार्टी का जो फैसला होगा वो मुझे मंजूर होगा, पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसे जिताते हुए खलीलाबाद में कमल खिलाया जाएगा

“सुधांशु” समर्थकों ने प्रदेश महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

संतकबीरनगर – समाजसेवा की भट्ठी में तपे युवा बीजेपी नेता व नगर पालिका परिषद खलीलाबाद सीट से पार्टी के प्रबल दावेदार सुधांशु सिंह और उनकी युवा टीम ने पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री तथा एमएलसी सुभाष यदुवंश का जोरदार स्वागत किया। शहर कोतवाली क्षेत्र के NH 28 स्थित सरैया बाईपास पर प्रदेश महामंत्री के स्वागत के दौरान समर्थकों के एक बड़े हुजूम के साथ पहुंचे भाजपा नेता सुधांशु सिंह ने ढोल नगाड़ों के बीच उनका भव्य स्वागत करते हुए नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश को फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान सुधांशु समर्थक अपने हाथों में कटाउट लेकर भाजपा जिंदाबाद, सुभाष यदुवंश जिंदाबाद के नारे लगाते रहें। आपको बता दें कि प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश के स्वागत का सिलसिला सरैया बाईपास से शुरू हुआ जो पार्टी कार्यालय से लेकर माता समय माई मंदिर तक चलता रहा। पार्टी कार्यालय पर जहां भाजपा नेता व नगर पालिका के प्रबल दावेदार सुधांशु सिंह ने प्रदेश महामंत्री को बुके देकर स्वागत किया वहीं माता समय मंदिर में उनके साथ मां की पूजा अर्चना कर नगर और नगर वासियों के खुशहाली की कामना की। इस दौरान सुधांशु सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक बेहतरीन निर्णय लेते हुए मा0 एमएलसी श्री यादव जी को प्रदेश की बागडोर सौंपते हुए उन्हें प्रदेश महामंत्री बनाया। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का यह फैलता बहुत ही दूरदर्शी है जो इस बात का परिचय देता है कि “जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता हैं। आदरणीय प्रदेश महामंत्री युवा है, उनमें अपार क्षमता है, आज पूरे प्रदेश के युवा उनको अपना चहेता नेता मानते है। हम सब एक युवा और अनुभवी सोंच रखने वाले श्री यादव के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में कमल खिलाने की जी जान कोशिस करेंगे। खुद की दावेदारी को लेकर उन्होंने बस इतना ही कहा कि”मै पार्टी का एक समर्पित कार्यकर्ता हूं, टिकट की मांग मैंने कर रखी है।पार्टी का जो फैसला होगा वो मुझे मंजूर होगा, पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसे जिताते हुए खलीलाबाद में कमल खिलाया जाएगा

Leave a Reply

error: Content is protected !!