Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है  
बाइक पर भाजपा का झंडा लिए सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने बजते ढोल नगाड़ों के बीच जमकर लगाए सुभाष यदुवंश जिंदाबाद श्याम सुंदर वर्मा जिंदाबाद के नारे।
खबर यूपी के संतकबीरनगर से जुड़ी है जहां पर भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश का जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव की अगुआई में भाजपाइयों ने ऐतिहासिक स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। सत्तारूढ़ दल भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश के स्वागत की इसी कड़ी में निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा के स्वागत करने का तरीका कुछ अलग था, कुछ अनोखा था जो प्रदेश महामंत्री का दिल जीत ले गया। युवा जोश से लबरेज निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर के सैकड़ों समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के बीच बाइक जुलुश की शक्ल में सरैया बाईपास पर एकत्र होकर अपने प्रदेश महामंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। जनपद में प्रथम आगमन पर प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश के स्वागत का सिलसिला एनएच २८ कांटे से लेकर माता समय मंदिर तक चला। नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री का सरैया बाईपास पर स्वागत करने के साथ निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने पार्टी कार्यालय पर उनका जोरदार अभिनंदन करते हुए जहां उनका आशीर्वाद लिया वहीं उनके साथ माता समय मंदिर में पूजा अर्चना कर नगर और नगरवासियों के खुशहाली की कामना जगत जननी मां समय माई से की। एमएलसी सुभाष यदुवंश को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि आदरणीय सुभाष जी को उत्तरप्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री चुने जाना हम सब युवाओं के लिए एक गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सुभाष जी के नेतृत्व में हम सभी लोग खूब मेहनत कर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। श्री वर्मा ने विश्वास जताते हुए कहा कि आदरणीय श्री यादव जी के कुशल निर्देशन में इस बार प्रदेश की सभी सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए पार्टी ट्रिपल इंजन वाली सरकार चलाने जा रही है। नगर निकाय के इस चुनाव में अपार जनसमर्थन के बलबूते पार्टी को सभी सीटों पर जीत मिलेगी, उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सपा बसपा साफ हो जाएगी [caption id="attachment_20229" align="alignnone" width="300"] माता समय मंदिर में नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश के साथ पूजा अर्चना करते निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा[/caption]

कुछ यूं स्वागत कर प्रदेश महामंत्री का दिल जीत गए “श्याम सुंदर”

 

बाइक पर भाजपा का झंडा लिए सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने बजते ढोल नगाड़ों के बीच जमकर लगाए सुभाष यदुवंश जिंदाबाद श्याम सुंदर वर्मा जिंदाबाद के नारे।
खबर यूपी के संतकबीरनगर से जुड़ी है जहां पर भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश का जिलाध्यक्ष जगदम्बा श्रीवास्तव की अगुआई में भाजपाइयों ने ऐतिहासिक स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। सत्तारूढ़ दल भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश के स्वागत की इसी कड़ी में निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा के स्वागत करने का तरीका कुछ अलग था, कुछ अनोखा था जो प्रदेश महामंत्री का दिल जीत ले गया। युवा जोश से लबरेज निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर के सैकड़ों समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के बीच बाइक जुलुश की शक्ल में सरैया बाईपास पर एकत्र होकर अपने प्रदेश महामंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया। जनपद में प्रथम आगमन पर प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश के स्वागत का सिलसिला एनएच २८ कांटे से लेकर माता समय मंदिर तक चला। नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री का सरैया बाईपास पर स्वागत करने के साथ निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने पार्टी कार्यालय पर उनका जोरदार अभिनंदन करते हुए जहां उनका आशीर्वाद लिया वहीं उनके साथ माता समय मंदिर में पूजा अर्चना कर नगर और नगरवासियों के खुशहाली की कामना जगत जननी मां समय माई से की। एमएलसी सुभाष यदुवंश को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि आदरणीय सुभाष जी को उत्तरप्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री चुने जाना हम सब युवाओं के लिए एक गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सुभाष जी के नेतृत्व में हम सभी लोग खूब मेहनत कर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। श्री वर्मा ने विश्वास जताते हुए कहा कि आदरणीय श्री यादव जी के कुशल निर्देशन में इस बार प्रदेश की सभी सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करते हुए पार्टी ट्रिपल इंजन वाली सरकार चलाने जा रही है। नगर निकाय के इस चुनाव में अपार जनसमर्थन के बलबूते पार्टी को सभी सीटों पर जीत मिलेगी, उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सपा बसपा साफ हो जाएगी

माता समय मंदिर में नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश के साथ पूजा अर्चना करते निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा

Leave a Reply

error: Content is protected !!