Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर- अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिले के एनएच 28 सरैया बाईपास पहुंचे नगर पंचायत मेंहदावल के पूर्व चेयरमैन मोतीलाल जायसवाल ने नव नियुक्त बीजेपी प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। पार्टी के वरिष्ठम नेताओं में से एक पूर्व चेयरमैन मोतीलाल जायसवाल ने पार्टी कार्यालय पर भी नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री तथा एमएलसी सुभाष यदुवंश का स्वागत अभिनंदन करते हुए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा भेंट करते हुए उन्हे नई जिम्मेदारी की बधाई दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व चेयरमैन श्री जायसवाल ने आशा जताते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने सुभाष जी को जो भी जिम्मेदारी दी वह प्रशंसनीय है। सुभाष जी अपार क्षमता के धनी व्यक्ति होने के साथ अति मृदुभाषी तथा मिलनसार स्वभाव वाले व्यक्ति हैं जिनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। पूर्व चेयरमैन ने कहा सुभाष यदुवंश एक सामान्य परिवार से आकर आज प्रदेश महामंत्री जैसे बड़े दायित्व वाले पद को प्राप्त किए है जिसके पीछे उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी है। पार्टी ने हमेशा निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सिर आंखों पर बिठाने का कार्य किया है,  पूर्व चेयरमैन मोतीलाल जायसवाल ने कहा कि श्री सुभाष यदुवंश जी ने स्वयं की निष्ठा और अपने काबिलियत के दम पर आज ये मुकाम हासिल किए है। पूर्व चेयरमैन मोतीलाल जायसवाल ने कहा कि सुभाष यदुवंश जी को प्रदेश महामंत्री बनाकर भाजपा ने पूरे पूर्वांचल को सम्मान दिया है।

प्रभु श्रीराम की मूर्ति भेंटकर “मोतीलाल” ने किया “सुभाष” का स्वागत

Leave a Reply

error: Content is protected !!