Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर -संघ की पाठशाला से होकर भाजपा की सक्रिय राजनीति में जीवन खपा देने वाले वरिष्ठ बीजेपी नेता अत्रिमुनी राय ने नगर पंचायत बेलहर से पार्टी से टिकट की मांग की है। अत्रिमुनि राय को पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी का सहारा है। एक किसान परिवार में जन्मे अत्रि मुनि राय इंटर मीडियट पास है जिनका ये दावा है कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व उनकी ईमानदारी का उन्हे इनाम टिकट के रूप में जरूर देगा।
आपको बता दें कि अत्रि मुनि राय बीजेपी जिला इकाई के जिला उपाध्यक्ष भी है। हिंदूवादी छवि वाले श्री राय पूर्व में बजरंग दल के जिला संयोजक रहने के साथ वर्ष २००१ में बीजेपी किसान मोर्चा के जिला मंत्री पद पर भी रह चुके है। २००३ में बेलहर कला के मंडल अध्यक्ष के साथ जिला कार्यकारणी सदस्य रहे श्री राय साल २०१७ में नगर पंचायत मगहर के चुनाव प्रभारी भी रह चुके है। कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित कर पार्टी को मजबूत करने वाले श्री राय लगातार दो बार साधन सहकारी समिति बेलहर कला के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष २००४ से लेकर १० तक बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रह चुके श्री राय साल २०१७ में खलीलाबाद विधानसभा प्रभारी और मेंहदावल में सदस्यता अभियान के प्रमुख रहने के अलावा २०२२ में मेंहदावल विधानसभा के सह संयोजक रह चुके हैं।

निष्ठा और ईमानदारी के बल पर अत्रिमुनि ने ठोंका टिकट का दावा

Leave a Reply

error: Content is protected !!