Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर - नगर निकाय चुनाव के ठीक पहले संगठन की समीक्षा बैठक के बहाने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा अपना दल एस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आज जिले के संगठन की समीक्षा करने पूर्व विधायक तथा गोरखपुर/बस्ती मंडल के प्रभारी डॉक्टर यमुना प्रसाद सरोज और व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष तथा सह प्रभारी पुष्कर चौधरी संतकबीरनगर जिले में पहुंचे। जहां के जिलाध्यक्ष रोहित पटेल की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने दोनो प्रभारियों का फूल मालाओं से लादते हुए जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के बाद दोनों जिम्मेदार पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रोहित पटेल की मौजूदगी में एक एक कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत कर जिले के संगठनात्मक मजबूती का मूल्यांकन किया। इस दौरान पूर्व में दिए गए सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी पर जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी कितने खरे उतरे हैं के संबंध में भी समीक्षा हुई जिसमे जिलाध्यक्ष रोहित पटेल का कार्य सर्वोत्तम पाए जाने पर प्रभारी डॉक्टर यमुना प्रसाद सरोज और सह प्रभारी पुष्कर चौधरी ने जिलाध्यक्ष के कार्यों की सराहना की। पार्टी जिलाध्यक्ष के कार्यों और पार्टी हित के साथ जनहित के मुद्दे पर खरा उतरने वाले रोहित की पीठ थपथपाते हुए प्रभारी ने उन्हे और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की सीख दी।

समीक्षा में पास हुए “रोहित”, प्रभारी डॉ “यमुना” ने थपथपाई पीठ

संतकबीरनगर – नगर निकाय चुनाव के ठीक पहले संगठन की समीक्षा बैठक के बहाने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा अपना दल एस के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आज जिले के संगठन की समीक्षा करने पूर्व विधायक तथा गोरखपुर/बस्ती मंडल के प्रभारी डॉक्टर यमुना प्रसाद सरोज और व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष तथा सह प्रभारी पुष्कर चौधरी संतकबीरनगर जिले में पहुंचे। जहां के जिलाध्यक्ष रोहित पटेल की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने दोनो प्रभारियों का फूल मालाओं से लादते हुए जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के बाद दोनों जिम्मेदार पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रोहित पटेल की मौजूदगी में एक एक कार्यकर्ताओं और संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत कर जिले के संगठनात्मक मजबूती का मूल्यांकन किया। इस दौरान पूर्व में दिए गए सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी पर जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी कितने खरे उतरे हैं के संबंध में भी समीक्षा हुई जिसमे जिलाध्यक्ष रोहित पटेल का कार्य सर्वोत्तम पाए जाने पर प्रभारी डॉक्टर यमुना प्रसाद सरोज और सह प्रभारी पुष्कर चौधरी ने जिलाध्यक्ष के कार्यों की सराहना की। पार्टी जिलाध्यक्ष के कार्यों और पार्टी हित के साथ जनहित के मुद्दे पर खरा उतरने वाले रोहित की पीठ थपथपाते हुए प्रभारी ने उन्हे और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की सीख दी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!