Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी यातायात केशवनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात परमहंस द्वारा आमजनमानस में यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु दीनदयाल उपाध्याय वेलफेयर सोसायटी के सौजन्य से हीरालाल इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया गया, उक्त रैली हीरालाल इण्टर कालेज से आजाद चौक तक निकाला गया। इस दौरान प्रधानाचार्य हीरालाल इण्टर कालेज रामकुमार सिंह, प्रभारी यातायात परमहंस, दीनदयाल उपाध्याय वेलफेयर सोसायटी के सचिव अर्जुन सिंह, हे0का0 अजय राय, हे0का0 राम करन गुप्ता आदि मौजूद रहे। उक्त रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा को अपनाने के लिए आम जनता को जागरूक किया गया। यातायात पुलिस द्वारा सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने के क्रम में लोगों को यातायात के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के साथ लोगों से अपील किया गया की वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की भी अपील की गयी।

संतकबीरनगर-निकाली गयी यातायात जागरूकता रैली

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी यातायात केशवनाथ के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात परमहंस द्वारा आमजनमानस में यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु दीनदयाल उपाध्याय वेलफेयर सोसायटी के सौजन्य से हीरालाल इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया गया, उक्त रैली हीरालाल इण्टर कालेज से आजाद चौक तक निकाला गया। इस दौरान प्रधानाचार्य हीरालाल इण्टर कालेज रामकुमार सिंह, प्रभारी यातायात परमहंस, दीनदयाल उपाध्याय वेलफेयर सोसायटी के सचिव अर्जुन सिंह, हे0का0 अजय राय, हे0का0 राम करन गुप्ता आदि मौजूद रहे। उक्त रैली के माध्यम से सड़क सुरक्षा को अपनाने के लिए आम जनता को जागरूक किया गया। यातायात पुलिस द्वारा सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने के क्रम में लोगों को यातायात के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के साथ लोगों से अपील किया गया की वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की भी अपील की गयी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!