Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संतकबीरनगर की कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक संगठन के कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमें संगठन को मज़बूत करने के संदर्भ में विभिन्न बिन्दुओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। बैठक में नगर इकाई के महामंत्री विकास गुप्ता के संगठन विरोधी गतिविधियों पर व्यापक चर्चा की गई । सभी सदस्यों द्वारा विकास गुप्ता के संगठन विरोधी गतिविधियों पर रोष व्यक्त करते हुए विकास गुप्ता को पदमुक्त कर उन्हे संगठन से निष्कासित करने का आग्रह किया गया।जिस पर संगठन के कोर कमेटी में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए नगर महामंत्री विकास गुप्ता को पदमुक्त करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया साथ ही संगठन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मिनीमार्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिवेश श्रीवास्तव को खलीलाबाद नगर महामंत्री के दायित्व पर मनोनीत किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सचिवेश श्रीवास्तव को बधाई देते हुए सुनहरे कार्यकाल हेतु शुभकामना दी है। बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन ,प्रदेश मंत्री पवन जायसवाल , जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि ,जिला महामंत्री विनीत चड्ढा ,जिला कोषाध्यक्ष हरिलाल गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह राजपूत ,नगर अध्यक्ष पेशकार अहमद ,नगर कोषाध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ,नगर मंत्री शोभित श्रीवास्तव बर्तन विक्रेता संघ के अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।

व्यापार मंडल ने “विकास” को किया पदमुक्त, दिखाया बाहर का रास्ता

 

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल संतकबीरनगर की कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक संगठन के कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुई जिसमें संगठन को मज़बूत करने के संदर्भ में विभिन्न बिन्दुओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।
बैठक में नगर इकाई के महामंत्री विकास गुप्ता के संगठन विरोधी गतिविधियों पर व्यापक चर्चा की गई । सभी सदस्यों द्वारा विकास गुप्ता के संगठन विरोधी गतिविधियों पर रोष व्यक्त करते हुए विकास गुप्ता को पदमुक्त कर उन्हे संगठन से निष्कासित करने का आग्रह किया गया।जिस पर संगठन के कोर कमेटी में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए नगर महामंत्री विकास गुप्ता को पदमुक्त करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया

साथ ही संगठन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए मिनीमार्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिवेश श्रीवास्तव को खलीलाबाद नगर महामंत्री के दायित्व पर मनोनीत किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सचिवेश श्रीवास्तव को बधाई देते हुए सुनहरे कार्यकाल हेतु शुभकामना दी है।

बैठक में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन ,प्रदेश मंत्री पवन जायसवाल , जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रहरि ,जिला महामंत्री विनीत चड्ढा ,जिला कोषाध्यक्ष हरिलाल गुप्ता ,जिला उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह राजपूत ,नगर अध्यक्ष पेशकार अहमद ,नगर कोषाध्यक्ष दीपक विश्वकर्मा ,नगर मंत्री शोभित श्रीवास्तव बर्तन विक्रेता संघ के अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!