Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   कहा- आज भी प्रासंगिक हैं भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश कुलदीप मिश्र(संवाददाता) संतकबीरनगर: खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक, 62 लोकसभा संतकबीरनगर से टिकट के प्रबल दावेदार, कद्दावर सपा नेता दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने लोकसभा क्षेत्रवासियों, सपा के सभी वरिष्ठ, कनिष्ट नेताओं पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं समर्थकों शुभ चिन्तकों, हित मित्रों, को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कर्म प्रधान विश्व का जो संदेश दिया, उसी में जीवन का सार है। जन्माष्टमी के पर्व पर हम सभी को श्रीमद्भगवद् गीता के अनुसार बिना विचलित हुए अपने कर्तव्य पथ पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। अपने शुभकामना संदेश में पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने भागवद् गीता के माध्यम से मानव को जीने की सही राह दिखाई गीता का संदेश जनमानस के लिए युगों-युगों से पथ प्रदर्शक रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश आज भी प्रासंगिक है। यह हमें कर्म एवं ज्ञान का पथ दिखाता है। उन्होंने ने कहा है कि जन्माष्टमी का पर्व, कर्मयोगी भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र तथा श्रीमद्भागवत गीता के माध्यम से दिये गये महान सिद्धान्तों को मानव जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करता है। प्रभु श्री कृष्ण द्वारा दिया गया ज्ञान सदियों से एक आदर्श समाज के निर्माण के लिए लोगों का पथप्रदर्शन कर रहा है। सपा नेता जय चौबे ने ने इस अवसर पर लोकसभावासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

EX. MLA जय चौबे ने लोकसभा वासियों को दी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

 

कहा- आज भी प्रासंगिक हैं भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश

कुलदीप मिश्र(संवाददाता)

संतकबीरनगर: खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक, 62 लोकसभा संतकबीरनगर से टिकट के प्रबल दावेदार, कद्दावर सपा नेता दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने लोकसभा क्षेत्रवासियों, सपा के सभी वरिष्ठ, कनिष्ट नेताओं पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं समर्थकों शुभ चिन्तकों, हित मित्रों, को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने कर्म प्रधान विश्व का जो संदेश दिया, उसी में जीवन का सार है। जन्माष्टमी के पर्व पर हम सभी को श्रीमद्भगवद् गीता के अनुसार बिना विचलित हुए अपने कर्तव्य पथ पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। अपने शुभकामना संदेश में पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा है कि भगवान श्रीकृष्ण ने भागवद् गीता के माध्यम से मानव को जीने की सही राह दिखाई गीता का संदेश जनमानस के लिए युगों-युगों से पथ प्रदर्शक रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश आज भी प्रासंगिक है। यह हमें कर्म एवं ज्ञान का पथ दिखाता है। उन्होंने ने कहा है कि जन्माष्टमी का पर्व, कर्मयोगी भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र तथा श्रीमद्भागवत गीता के माध्यम से दिये गये महान सिद्धान्तों को मानव जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करता है। प्रभु श्री कृष्ण द्वारा दिया गया ज्ञान सदियों से एक आदर्श समाज के निर्माण के लिए लोगों का पथप्रदर्शन कर रहा है। सपा नेता जय चौबे ने ने इस अवसर पर लोकसभावासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!