संतकबीरनगर – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर देश बचाओ देश बनाओ साइकिल यात्रा आगामी 17 सितम्बर को सुबह दस बजे तप्पा उजियार यानी सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के टेमा रहमत पहुंचेगी जहां उसका जोरदार स्वागत स्थानीय प्रमुख प्रतिनिधि तथा पूर्व प्रमुख मुमताज अहमद करेंगे। यह रैली टेमा से होते हुए दुधारा से गुजरते हुए लोहरौली तक पहुंचेगी। रैली के संबंध में जानकारी देते हुए प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद ने बताया कि आज भाजपा सरकार द्वारा संविधान को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। हम सभी इस लोकतंत्र एव संविधान बचाओ साईकिल यात्रा के माध्यम से जन जन तक भाजपा सरकार के असंवैधानिक को बताएंगे। बीजेपी के द्वारा झूठे वादे कर जनता को जो भरमाया गया उसका पोल खोला जायेगा। उन्होंने कहा कि इस निरकुंश तानाशाह सरकार को 2024 के चुनाव में प्रदेश की जनता जवाब देगी। उन्होंने कहा कि इस रैली के माध्यम से पिछली सपा सरकार द्वारा किए गए जनहित कार्यों के बारे में आमजन को बताया जाएगा। इलाके की आम आवाम से अपील करते हुए मुमताज अहमद ने कहा कि देश और संविधान की रक्षा करने के लिए सभी लोग इस रैली में बढ़चढकर हिस्सा लें ताकि आताताईं बीजेपी को ये संदेश जाय कि इस बार उसके ताबूत में आखिरी कील जनता ही ठोंकेगी।