Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
देश बचाओ, देश बनाओ के तहत 17 को टेमा रहमत पहुंचेगी यात्रा
रिपोर्ट -कुलदीप मिश्र
संतकबीरनगर - मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में सफलता पाने तथा अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए ‘देश बनाओ- देश बचाओ’ अभियान चलाकर पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा की शुरूआत कर चुकी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई यह यात्रा 17 सितम्बर 2023 को जिले के टेमा रहमत चौराहे पर पहुंचेगी जिसका स्वागत पूर्व विधायक जय चौबे की अगुआई में होगा। इस साइकिल यात्रा के जरिए सपा कार्यकर्ता पार्टी संस्थापक स्व मुलायम सिंह के विचारों और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ पूर्व सपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाएंगे।
[caption id="" align="alignnone" width="286"] यात्रा के जरिए बीजेपी सरकार की ताबूत में आखिरी कील ठोँकने का जनता देगी संदेश -जय चौबे[/caption]  
यात्रा के संयोजक एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव की अगुआई में 17 सितंबर को जिले में पहुंचने वाली इस साइकिल यात्रा को लेकर सत्यमेव टाइम्स को जानकारी देते हुए पूर्व विधायक तथा लोकसभा के प्रबल दावेदार दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश जी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में देश बचाओ देश बनाओ अभियान के तहत निकली साइकिल यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है, प्रदेश की जनता  भाजपा शासन में बढ़ती महंगाई, घटते रोजगार, महिलाओं से हो रहे अत्याचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, देश और प्रदेश के बिगड़ते माहौल से दुखी है।जनता अब केंद्र की बीजेपी सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का इंतजार कर रही है, उन्होंने कहा कि आज किसान, नौजवान, बेरोजगार सभी बीजेपी सरकार से परेशान हैं, महंगाई से आमजन का हाल बेहाल है। इसलिए इस बार सम्मानित जनता देश की सत्ता में परिवर्तन करने का मूड बना चुकी है।

साइकिल यात्रा को लेकर पूर्व विधायक “जय” ने जनता से की अपील

देश बचाओ, देश बनाओ के तहत 17 को टेमा रहमत पहुंचेगी यात्रा

रिपोर्ट -कुलदीप मिश्र

संतकबीरनगर – मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में सफलता पाने तथा अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए ‘देश बनाओ- देश बचाओ’ अभियान चलाकर पूरे प्रदेश में साइकिल यात्रा की शुरूआत कर चुकी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से होती हुई यह यात्रा 17 सितम्बर 2023 को जिले के टेमा रहमत चौराहे पर पहुंचेगी जिसका स्वागत पूर्व विधायक जय चौबे की अगुआई में होगा। इस साइकिल यात्रा के जरिए सपा कार्यकर्ता पार्टी संस्थापक स्व मुलायम सिंह के विचारों और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ पूर्व सपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाएंगे।

यात्रा के जरिए बीजेपी सरकार की ताबूत में आखिरी कील ठोँकने का जनता देगी संदेशजय चौबे

 

यात्रा के संयोजक एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव की अगुआई में 17 सितंबर को जिले में पहुंचने वाली इस साइकिल यात्रा को लेकर सत्यमेव टाइम्स को जानकारी देते हुए पूर्व विधायक तथा लोकसभा के प्रबल दावेदार दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश जी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में देश बचाओ देश बनाओ अभियान के तहत निकली साइकिल यात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है, प्रदेश की जनता  भाजपा शासन में बढ़ती महंगाई, घटते रोजगार, महिलाओं से हो रहे अत्याचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, देश और प्रदेश के बिगड़ते माहौल से दुखी है।जनता अब केंद्र की बीजेपी सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकने का इंतजार कर रही है, उन्होंने कहा कि आज किसान, नौजवान, बेरोजगार सभी बीजेपी सरकार से परेशान हैं, महंगाई से आमजन का हाल बेहाल है। इसलिए इस बार सम्मानित जनता देश की सत्ता में परिवर्तन करने का मूड बना चुकी है।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!