Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-मंदिर की खिड़की तोड़ दानपेटी समेत एंप्लीफायर तथा लाउडस्पीकर पर चोरों ने किया हाथ साफ_रिपोर्ट-उमंग प्रताप सिंह   संतकबीरनगर-शहर कोतवाली क्षेत्र के कांटे चौकी अंतर्गत चंगेरा मंगेरा में स्थित शनिवार/रविवार की रात बंधवा समय महारानी मंदिर सेवा समिति की खिड़की तोड़कर मंदिर में रखा एम्प्लीफायर, लाउडस्पीकर, दानपेटी अज्ञात चोर उठा ले गए। सेवा समिति के प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बंधवा समय महारानी मंदिर सेवा समिति के प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि आए दिन मंदिर में चोरियां होती रहती है। वहीं शनिवार की अपराह्न में अज्ञात चोरों ने मंदिर प्रांगण में स्थित हनुमान जी के मंदिर से दानपेटी और शनिवार/रविवार की रात में समय महारानी मंदिर का जगला तोड़कर मंदिर में रखा एम्प्लीफायर,लाउडस्पीकर अज्ञात चोर उठा ले गए।वही सेवा समिति के प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता ने घटना की जानकारी 112 को दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची कांटे चौकी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

संतकबीरनगर-मंदिर की खिड़की तोड़ दानपेटी समेत एंप्लीफायर तथा लाउडस्पीकर पर चोरों ने किया हाथ साफ_रिपोर्ट-उमंग प्रताप सिंह 

संतकबीरनगर-मंदिर की खिड़की तोड़ दानपेटी समेत एंप्लीफायर तथा लाउडस्पीकर पर चोरों ने किया हाथ साफ_रिपोर्ट-उमंग प्रताप सिंह

 

संतकबीरनगर-शहर कोतवाली क्षेत्र के कांटे चौकी अंतर्गत चंगेरा मंगेरा में स्थित शनिवार/रविवार की रात बंधवा समय महारानी मंदिर सेवा समिति की खिड़की तोड़कर मंदिर में रखा एम्प्लीफायर, लाउडस्पीकर, दानपेटी अज्ञात चोर उठा ले गए। सेवा समिति के प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बंधवा समय महारानी मंदिर सेवा समिति के प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि आए दिन मंदिर में चोरियां होती रहती है। वहीं शनिवार की अपराह्न में अज्ञात चोरों ने मंदिर प्रांगण में स्थित हनुमान जी के मंदिर से दानपेटी और शनिवार/रविवार की रात में समय महारानी मंदिर का जगला तोड़कर मंदिर में रखा एम्प्लीफायर,लाउडस्पीकर अज्ञात चोर उठा ले गए।वही सेवा समिति के प्रबंधक राधेश्याम गुप्ता ने घटना की जानकारी 112 को दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची कांटे चौकी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!