Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   रिपोर्ट: कुलदीप मिश्र संतकबीरनगर। 312 मेंहदावल विधानसभा के विधायक निषाद पार्टी के विधानमंडल दल के नेता अनिल कुमार त्रिपाठी ने कामना की है कि मां दुर्गा की आराधना एवं शक्ति की उपासना का यह पर्व जनपद के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। श्री त्रिपाठी ने अपने शुभकामना, बधाई संदेश में कहा है कि नवरात्रि मातृशक्ति की उपासना का पर्व है। इस पर्व में लोग नौ दिन तक नारी शक्ति की स्वरूप देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते और व्रत रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में देवी को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। कहा भी गया है जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने नवरात्रि पर देवी दुर्गा को प्रणाम करते हुए प्रदेश के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

शारदीय नवरात्रि पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने जनपदवासियों को दी शुभकामनाएं

 

रिपोर्ट: कुलदीप मिश्र
संतकबीरनगर। 312 मेंहदावल विधानसभा के विधायक निषाद पार्टी के विधानमंडल दल के नेता अनिल कुमार त्रिपाठी ने कामना की है कि मां दुर्गा की आराधना एवं शक्ति की उपासना का यह पर्व जनपद के सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। श्री त्रिपाठी ने अपने शुभकामना, बधाई संदेश में कहा है कि नवरात्रि मातृशक्ति की उपासना का पर्व है। इस पर्व में लोग नौ दिन तक नारी शक्ति की स्वरूप देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते और व्रत रखते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में देवी को शक्ति, नारी, मां, बुद्धि और लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। कहा भी गया है जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने नवरात्रि पर देवी दुर्गा को प्रणाम करते हुए प्रदेश के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!