Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
विधायक के नेतृत्व में कुबेरनाथ शिव मंदिर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम.......
साधू संतो को विधायक अनिल ने अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित.....
स्वयं लगाया पत्तल, भोजन परोस स्वयं भी साधू संतो के साथ किया भोजन........
संतकबीरनगर-  मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। निषाद राज को गले लगाना, गिद्ध राज जटायु का उनके पुत्र की तरह अंतिम संस्कार करना,शबरी के जूठी बेर खाना, गिरजनों की मदद से अन्याय के प्रतीक रावण को पराजित करने वाले प्रभु राम का पूरा जीवन सामाजिक समरसता का संदेश देता है।...........उक्त बातें जिले के मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान कही। आपको बता दें कि देश के लिए 22 जनवरी का दिन बड़ा ही ऐतिहासिक महत्व वाला रहा, आज ही के दिन भगवान राम लला अपने धाम में विराजमान हुए। इस अवसर पर पूरे देश में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।इसी कड़ी में जिले के मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने सोमवार को अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर  नगर के कुबेरनाथ शिव मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सुंदरकांड, मानस पाठ, राम स्त्रोत सहित कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से यहां आए साधु संतों का विधायक ने स्वागत किया। कार्यक्रम में आयोजित भंडारे में साधु संतों को आदर पूर्वक बिठाकर स्वयं विधायक ने पत्तल लगाया और सभी भोजन भी परोसा। साथ ही संतों के साथ बैठकर भोजन भी किया। विधायक ने साधू संतो को अंगवस्त्र व अन्य सामग्री देकर सम्मानित भी किया। विधायक के इस सरलता को देखकर वहां मौजूद तमाम लोग प्रभावित भी हुए। वैसे भी विधायक अपने सरल स्वभाव मृदुल व्यवहार तथा कर्तव्य परायणता को लेकर काफी लोकप्रिय है।

प्राण प्रतिष्ठा के जरिए चटक हुआ सामाजिक समरसता का रंग- विधायक अनिल 

विधायक के नेतृत्व में कुबेरनाथ शिव मंदिर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम…….
साधू संतो को विधायक अनिल ने अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित…..
स्वयं लगाया पत्तल, भोजन परोस स्वयं भी साधू संतो के साथ किया भोजन……..
संतकबीरनगर–  मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। निषाद राज को गले लगाना, गिद्ध राज जटायु का उनके पुत्र की तरह अंतिम संस्कार करना,शबरी के जूठी बेर खाना, गिरजनों की मदद से अन्याय के प्रतीक रावण को पराजित करने वाले प्रभु राम का पूरा जीवन सामाजिक समरसता का संदेश देता है।………..उक्त बातें जिले के मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान कही। आपको बता दें कि देश के लिए 22 जनवरी का दिन बड़ा ही ऐतिहासिक महत्व वाला रहा, आज ही के दिन भगवान राम लला अपने धाम में विराजमान हुए। इस अवसर पर पूरे देश में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।इसी कड़ी में जिले के मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने सोमवार को अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर  नगर के कुबेरनाथ शिव मंदिर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सुंदरकांड, मानस पाठ, राम स्त्रोत सहित कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से यहां आए साधु संतों का विधायक ने स्वागत किया। कार्यक्रम में आयोजित भंडारे में साधु संतों को आदर पूर्वक बिठाकर स्वयं विधायक ने पत्तल लगाया और सभी भोजन भी परोसा। साथ ही संतों के साथ बैठकर भोजन भी किया। विधायक ने साधू संतो को अंगवस्त्र व अन्य सामग्री देकर सम्मानित भी किया। विधायक के इस सरलता को देखकर वहां मौजूद तमाम लोग प्रभावित भी हुए। वैसे भी विधायक अपने सरल स्वभाव मृदुल व्यवहार तथा कर्तव्य परायणता को लेकर काफी लोकप्रिय है।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!