Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

  संतकबीरनगर, 25 जून 2025: आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर संतकबीरनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जनपद के धर्मसिंहवा थाना अंतर्गत चौकी बौरब्यास में नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी धर्मसिंहवा सुश्री सरोज शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आयोजित इस बैठक में बौरब्यास चौकी क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों से मोहर्रम के पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही, स्पष्ट चेतावनी दी गई कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित लोगों से पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की भी अपील की गई। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना और शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाना सुनिश्चित करना है।

मोहर्रम को लेकर धर्मसिंहवा में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

 

संतकबीरनगर, 25 जून 2025: आगामी मोहर्रम पर्व के मद्देनजर संतकबीरनगर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज जनपद के धर्मसिंहवा थाना अंतर्गत चौकी बौरब्यास में नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी धर्मसिंहवा सुश्री सरोज शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी मेंहदावल श्री सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में आयोजित इस बैठक में बौरब्यास चौकी क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्ति, ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान सभी उपस्थित लोगों से मोहर्रम के पर्व को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की गई। साथ ही, स्पष्ट चेतावनी दी गई कि त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित लोगों से पर्व को सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की भी अपील की गई। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना और शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाना सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!