Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर– पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी आज दिनांक 09 जुलाई 2025 को प्रजापतिपुर-मुखलिसपुर पुल के पास से की गई। अभियुक्त का विवरण और आपराधिक इतिहास गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज पुत्र दशरथ, निवासी बलही, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। नीरज थाना महुली में मु0अ0सं0 82/2025 धारा 2(b)(17), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित था। उसके आपराधिक इतिहास में निम्नलिखित मामले दर्ज हैं: मु0अ0सं0 032/2016 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर। मु0अ0सं0 348/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर। पुलिस टीम की कार्यवाही अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा  रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र, कांस्टेबल सत्यम सिंह और महिला कांस्टेबल विनीता देवी शामिल थीं। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

धनघटा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर– पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धनघटा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी आज दिनांक 09 जुलाई 2025 को प्रजापतिपुर-मुखलिसपुर पुल के पास से की गई।
अभियुक्त का विवरण और आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज पुत्र दशरथ, निवासी बलही, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई है। नीरज थाना महुली में मु0अ0सं0 82/2025 धारा 2(b)(17), 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत वांछित था।
उसके आपराधिक इतिहास में निम्नलिखित मामले दर्ज हैं:
मु0अ0सं0 032/2016 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर।
मु0अ0सं0 348/2023 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना महुली, जनपद संतकबीरनगर।
पुलिस टीम की कार्यवाही
अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा  रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र, कांस्टेबल सत्यम सिंह और महिला कांस्टेबल विनीता देवी शामिल थीं। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!