Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर - रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने मेहदावल और खलीलाबाद तहसील में छापेमारी कर 7 दुकानों से कुल 7 नमूने जब्त किए हैं। खाद्य ग्रेड-2 के सहायक आयुक्त सतीश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम ने मेहदावल के ठाकुरद्वारा स्थित बालाजी मिष्ठान भंडार से बेसन का लड्डू, फूड कलर और खोए का नमूना लिया। वहीं, खलीलाबाद तहसील के महुआ रसूलाबाद स्थित बंगाली स्वीट्स से छेने की मिठाई और मिल्क केक के नमूने लिए गए। इसके अलावा अंसार ट्रेडर्स से बेसन का नमूना और कबीर मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू का नमूना भी लिया गया। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल, बृजेश कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता और पुलिस बल मौजूद थे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी को भी आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

त्योहार पर मिलावट का ‘खेल’ नहीं चलेगा, 7 दुकानों से नमूने जब्त

संतकबीरनगर – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मिठाइयों में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने मेहदावल और खलीलाबाद तहसील में छापेमारी कर 7 दुकानों से कुल 7 नमूने जब्त किए हैं।
खाद्य ग्रेड-2 के सहायक आयुक्त सतीश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम ने मेहदावल के ठाकुरद्वारा स्थित बालाजी मिष्ठान भंडार से बेसन का लड्डू, फूड कलर और खोए का नमूना लिया। वहीं, खलीलाबाद तहसील के महुआ रसूलाबाद स्थित बंगाली स्वीट्स से छेने की मिठाई और मिल्क केक के नमूने लिए गए।
इसके अलावा अंसार ट्रेडर्स से बेसन का नमूना और कबीर मिष्ठान भंडार से बेसन के लड्डू का नमूना भी लिया गया। इन सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल, बृजेश कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता और पुलिस बल मौजूद थे। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि किसी को भी आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!