
संतकबीरनगर – मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कृषि विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए ई-लॉटरी निकाली गई। यह लॉटरी 27 जून से 12 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन टोकन जमा करने वाले किसानों के लिए थी।
उप कृषि निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 101 यंत्रों, 55 क्रॉप रेसिड्यू मैनेजमेंट यंत्रों और छोटे गोदाम व तिरपाल की लॉटरी निकाली गई। इसमें फार्म मशीनरी बैंक, मिनी राइस मिल, रोटावेटर, सोलर ड्रायर, हार्वेस्टर जैसे कई यंत्र शामिल थे।
चयनित किसानों को एक महीने के भीतर यंत्र खरीदकर बिल ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना होगा। मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों को बधाई दी और उनसे इन यंत्रों को दूसरों के साथ भी साझा करने का आग्रह किया, जिससे कृषि उत्पादकता और आय में वृद्धि हो।