Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   बस्ती जिले के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज अचानक विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम पंचायत तिलकपुर पहुंचे जहां उन्होंने मनरेगा योजना के तहत बन रहे अन्नपूर्णा भवन और जल जीवन मिशन की पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया।आपको बता दें कि निर्माण कार्यों में हो रही हीलाहवाली की शिकायतों के बीच डीएम का यह औचक निरीक्षण सरकारी तंत्र की सुस्ती पर सीधा प्रहार था। निरीक्षण के दौरान अन्नपूर्णा भवन की धीमी गति देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने खुद ईंटों की गुणवत्ता जांचने के लिए साउंड और ड्रॉप टेस्ट किया। हालांकि ईंटें संतोषजनक पाई गईं, लेकिन काम की रफ्तार उन्हें रास नहीं आई। निर्माण कार्य को हर हाल में अगस्त 2025 तक पूरा करने का उन्होंने कड़ा निर्देश जारी करते हुए खंड विकास अधिकारी को साफ चेतावनी दी कि काम में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद डीएम ने पास ही बन रही जल जीवन मिशन की पेयजल परियोजना का रुख किया। उन्होंने पाया कि काम अंतिम चरण में होने के बावजूद पानी की सप्लाई अभी तक शुरू नहीं हुई है। नलकूप, सोलर सिस्टम और पंप हाउस जैसे महत्वपूर्ण काम लगभग पूरे होने के बावजूद योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा था। डीएम ने मौके पर ही अधिशासी अभियंता जल निगम को फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से काम को पूरा करने का आदेश दिया। डीएम के इस सख्त रुख ने सरकारी अधिकारियों में हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जनहित के कार्यों में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

सुस्ती पर DM का हंटर: अगस्त तक काम पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

 

बस्ती जिले के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने आज अचानक विकास खण्ड कप्तानगंज के ग्राम पंचायत तिलकपुर पहुंचे जहां उन्होंने मनरेगा योजना के तहत बन रहे अन्नपूर्णा भवन और जल जीवन मिशन की पेयजल परियोजना का निरीक्षण किया।आपको बता दें कि निर्माण कार्यों में हो रही हीलाहवाली की शिकायतों के बीच डीएम का यह औचक निरीक्षण सरकारी तंत्र की सुस्ती पर सीधा प्रहार था।
निरीक्षण के दौरान अन्नपूर्णा भवन की धीमी गति देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने खुद ईंटों की गुणवत्ता जांचने के लिए साउंड और ड्रॉप टेस्ट किया। हालांकि ईंटें संतोषजनक पाई गईं, लेकिन काम की रफ्तार उन्हें रास नहीं आई। निर्माण कार्य को हर हाल में अगस्त 2025 तक पूरा करने का उन्होंने कड़ा निर्देश जारी करते हुए खंड विकास अधिकारी को साफ चेतावनी दी कि काम में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसके बाद डीएम ने पास ही बन रही जल जीवन मिशन की पेयजल परियोजना का रुख किया। उन्होंने पाया कि काम अंतिम चरण में होने के बावजूद पानी की सप्लाई अभी तक शुरू नहीं हुई है। नलकूप, सोलर सिस्टम और पंप हाउस जैसे महत्वपूर्ण काम लगभग पूरे होने के बावजूद योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा था। डीएम ने मौके पर ही अधिशासी अभियंता जल निगम को फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से काम को पूरा करने का आदेश दिया।
डीएम के इस सख्त रुख ने सरकारी अधिकारियों में हड़कंप मचा दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि जनहित के कार्यों में लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!