Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में बीते दिनों जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में बीच-बचाव करने गए जिस युवक दबंगों ने जानलेवा हमला किया था उन दबंगों में से एक को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन नामजद समेत छह अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। ऐसे हुई थी घटना जानकारी के अनुसार धौरहरा गांव में दो पक्षों के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद में कहासुनी हो रही थी, तभी गांव के ही नौशाद नामक युवक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। नौशाद के हस्तक्षेप से गुस्साए दबंगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। नौशाद को लहूलुहान कर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल नौशाद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही खलीलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित नौशाद की शिकायत पर तीन नामजद और तीन अज्ञात समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र के ओढ़वलिया गांव निवासी सबरे आलम पुत्र अजाउनल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। सबरे आलम को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूरे मामले पर कोतवाली पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जमीनी विवाद में बीच-बचाव करने वाले युवक पर जानलेवा हमले के आरोपियों में से 01 अरेस्ट

 

संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में बीते दिनों जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट मामले में बीच-बचाव करने गए जिस युवक दबंगों ने जानलेवा हमला किया था उन दबंगों में से एक को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि तीन नामजद समेत छह अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
ऐसे हुई थी घटना
जानकारी के अनुसार धौरहरा गांव में दो पक्षों के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद में कहासुनी हो रही थी, तभी गांव के ही नौशाद नामक युवक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। नौशाद के हस्तक्षेप से गुस्साए दबंगों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। नौशाद को लहूलुहान कर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल नौशाद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही खलीलाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पीड़ित नौशाद की शिकायत पर तीन नामजद और तीन अज्ञात समेत कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गोरखपुर जनपद के सहजनवा थाना क्षेत्र के ओढ़वलिया गांव निवासी सबरे आलम पुत्र अजाउनल्लाह को गिरफ्तार कर लिया। सबरे आलम को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूरे मामले पर कोतवाली पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!