संतकबीरनगर पुलिस ने पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देश पर आज एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान भंडारी पुलिया पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए साइन बोर्ड लगाए गए और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त मेंहदावल बाईपास चौराहे से अवैध अतिक्रमण हटाकर सड़क को साफ किया गया।

इस दौरान यातायात प्रभारी परमहंस ने लोगों से अपील की कि वे वाहन चलाते समय तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, नशे में गाड़ी चलाना और ओवर स्पीडिंग जैसी गलतियों से बचें। उन्होंने लोगों से हेलमेट और सीट बेल्ट के इस्तेमाल के लिए अपने परिवार और पड़ोसियों को भी प्रेरित करने का आग्रह किया।