
संतकबीरनगर जिले के जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आगामी डिजिटल क्राफ्ट सर्वे अभियान की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह अभियान 16 अगस्त से शुरू होगा, जिसका उद्देश्य खरीफ 2025 की फसलों का खसरा पड़ताल करना है।
इस सर्वे में 5,66,640 गाटों की पड़ताल की जाएगी। इसके लिए 1147 कर्मचारियों को लगाया जाएगा, जिसमें ग्राम पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, और कृषि विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। यह कार्य 20 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह सर्वे अब मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें सर्वेयर प्रत्येक गाटे पर फसल की जियोटैगिंग के साथ फोटो लेंगे। इससे फसलों के रकबे और उत्पादन का सटीक आकलन हो पाएगा, जिसका उपयोग सरकार की विभिन्न योजनाओं में होगा।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को समय पर सर्वे पूरा करने और कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।