Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर परिषदीय विद्यालयों के सेवित गांवों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए उन्हें कार्यक्रमों में आमंत्रित करें।उक्त निर्देश जारी करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि देश भक्तिपूर्ण गीतों और देशभक्ति की कहानियों से उन्हें जोड़ा जा सकता है।समारोहों में सम्मान करके हमें उनके अनुभव और ज्ञान साझा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि सेवित विद्यालय सेवित गांवों में रहने वाले सभी अपने जिले या बाहरी जिलों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से या समूहों में आमंत्रित करने के लिए पत्र भेजें ताकि उन्हें विशेष महसूस हो।स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ साथ ही उनको भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने, देशभक्ति गीत गाने या स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियाँ सुनाने जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। स्वतंत्रता संग्राम और देश के विकास के बारे में उनके अनुभवों और ज्ञान को साझा करने के लिए उन्हें मंच प्रदान करें। उन्हें अपनी शिक्षा और स्वतंत्रता के बाद की यात्रा के अनुभवों को युवा छात्रों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित करें।समारोहों के दौरान ही सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे उन्हें महत्व और पहचान मिल सके।उनके लंबे और निष्ठावान सेवा को पहचानें और उनके द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान की सराहना करें। बीईओ ने बताया कि इन तरीकों से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में सेवानिवृत्त शिक्षकों को शामिल कर सकते हैं और उनके ज्ञान और अनुभव का उपयोग करके छात्रों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और भी बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए ।

स्वतंत्रता दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित कराएं प्रधानाध्यापक-BEO 

 

संतकबीरनगर

परिषदीय विद्यालयों के सेवित गांवों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त बेसिक शिक्षकों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के लिए उन्हें कार्यक्रमों में आमंत्रित करें।उक्त निर्देश जारी करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी मेंहदावल ज्ञानचंद्र मिश्र ने बताया कि देश भक्तिपूर्ण गीतों और देशभक्ति की कहानियों से उन्हें जोड़ा जा सकता है।समारोहों में सम्मान करके हमें उनके अनुभव और ज्ञान साझा करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि सेवित विद्यालय सेवित गांवों में रहने वाले सभी अपने जिले या बाहरी जिलों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को व्यक्तिगत रूप से या समूहों में आमंत्रित करने के लिए पत्र भेजें ताकि उन्हें विशेष महसूस हो।स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ साथ ही उनको भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने, देशभक्ति गीत गाने या स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियाँ सुनाने जैसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। स्वतंत्रता संग्राम और देश के विकास के बारे में उनके अनुभवों और ज्ञान को साझा करने के लिए उन्हें मंच प्रदान करें। उन्हें अपनी शिक्षा और स्वतंत्रता के बाद की यात्रा के अनुभवों को युवा छात्रों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित करें।समारोहों के दौरान ही सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे उन्हें महत्व और पहचान मिल सके।उनके लंबे और निष्ठावान सेवा को पहचानें और उनके द्वारा देश के लिए दिए गए योगदान की सराहना करें। बीईओ ने बताया कि इन तरीकों से स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में सेवानिवृत्त शिक्षकों को शामिल कर सकते हैं और उनके ज्ञान और अनुभव का उपयोग करके छात्रों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और भी बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!