
संतकबीरनगर- सेमरियावां क्षेत्र पंचायत की एक महत्वपूर्ण बैठक 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे विकास खंड के सभागार में होगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख श्रीमती मजहरून्निशा करेंगी।
इस बैठक में कुल 16 अहम मुद्दों पर बात की जाएगी। मुख्य एजेंडे में पिछली बैठक के फैसलों की पुष्टि, सरकारी योजनाओं की समीक्षा (जैसे मनरेगा, पीएम आवास योजना), और आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्ययोजनाएं बनाना शामिल है।
प्रमुख एजेंडे में ये शामिल हैं:
स्वास्थ्य, शिक्षा और पशु चिकित्सा से जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा जैसे विकास कार्यों की समीक्षा। कृषि, सहकारिता, विद्युत और लघु सिंचाई विभागों की प्रगति का मूल्यांकन। वृक्षारोपण अभियान 2024-25 की समीक्षा। पंचम और पंद्रहवां वित्त आयोग के फंडों की 2025-26 की कार्ययोजनाओं पर चर्चा।
सभी संबंधित अधिकारियों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों को बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश के लिए सभी को अपना निर्वाचन प्रमाण पत्र और एक परिचय पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।