Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर: बिजली चोरी के एक मामले में नया मोड़ सामने आया है। महुली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में रंगेहाथ बिजली चोरी करते पकड़े गए एक उपभोक्ता ने अब उल्टा बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार यादव के खिलाफ ही फर्जी शिकायत दर्ज करा दी है। आपको बता दें कि प्रमोद पांडे नामक उपभोक्ता बिना वैध कनेक्शन के मोटर लगाकर दूसरे के खेत में पानी चला रहा था। 11 जुलाई 2025 को बिजली चेकिंग के दौरान जेई ने उसे मौके पर पकड़ा था। जेई ने इसका वीडियो भी बनाया, जिसमें प्रमोद पांडे हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए और भविष्य में ऐसी गलती न करने की कसम खाते हुए दिख रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस घटना के लगभग 20 दिन बाद प्रमोद अपने कुबूलनामे से पूरी तरह पलट गया। उसने अधिशाषी अभियंता से शिकायत करते हुए खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह न तो कोई मोटर चला रहा था और न ही उसके पास कोई बोरिंग है। उसने दावा किया कि बिजली चोरी का लेटर उसे गलती से भेजा गया है, जबकि चोरी करने वाला कोई और था। वहीं बिजली विभाग के जेई सुनील कुमार यादव का कहना है कि उनके पास प्रमोद पांडे के बिजली चोरी करने के पुख्ता सबूत मौजूद हैं, जिसमें वीडियो भी शामिल है।  उपभोक्ता अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय, विभाग पर ही झूठे आरोप लगाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहा है।

पहले बिजली चोरी, फिर जेई के खिलाफ फर्जी शिकायत, उपभोक्ता ने दिखाई ‘सीनाजोरी’

संतकबीरनगर: बिजली चोरी के एक मामले में नया मोड़ सामने आया है। महुली थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में रंगेहाथ बिजली चोरी करते पकड़े गए एक उपभोक्ता ने अब उल्टा बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार यादव के खिलाफ ही फर्जी शिकायत दर्ज करा दी है।

आपको बता दें कि प्रमोद पांडे नामक उपभोक्ता बिना वैध कनेक्शन के मोटर लगाकर दूसरे के खेत में पानी चला रहा था। 11 जुलाई 2025 को बिजली चेकिंग के दौरान जेई ने उसे मौके पर पकड़ा था। जेई ने इसका वीडियो भी बनाया, जिसमें प्रमोद पांडे हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए और भविष्य में ऐसी गलती न करने की कसम खाते हुए दिख रहा है।

हैरानी की बात यह है कि इस घटना के लगभग 20 दिन बाद प्रमोद अपने कुबूलनामे से पूरी तरह पलट गया। उसने अधिशाषी अभियंता से शिकायत करते हुए खुद को निर्दोष बताया और कहा कि वह न तो कोई मोटर चला रहा था और न ही उसके पास कोई बोरिंग है। उसने दावा किया कि बिजली चोरी का लेटर उसे गलती से भेजा गया है, जबकि चोरी करने वाला कोई और था। वहीं बिजली विभाग के जेई सुनील कुमार यादव का कहना है कि उनके पास प्रमोद पांडे के बिजली चोरी करने के पुख्ता सबूत मौजूद हैं, जिसमें वीडियो भी शामिल है।  उपभोक्ता अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय, विभाग पर ही झूठे आरोप लगाकर उन्हें परेशान करने की कोशिश कर रहा है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!