Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
  तिरंगा यात्रा से हमें आजादी दिलाने में अपना जीवन कुर्बान करने वाले अमर शहीदों के प्रति प्रेम व विश्वास उजागर होता है-बीईओ हिना कमाल/संतकबीरनगर मेंहदावल विकास खण्ड के सभी परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को छात्रों ने उल्लास पूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली।इस दौरान बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विकड खण्ड के विद्यालयों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।उन्होंने कंपोजिट विद्यालय गगनई बाबू में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा इससे लोगों में हमें आजादी दिलाने में अपना जीवन कुर्बान कर देने वाले अमर शहीदों व देशभक्ति की भावना के प्रति प्रेम व विश्वास उजागर होता है। कंपोजिट विद्यालय गगनाई बाबू की तिरंगा यात्रा में प्रधानाध्यापक कमलेश चंद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार पांडेय, संजय रैना, सत्य प्रकाश, उमाशंकर शुक्ला, संजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।इसी तरह कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर में प्रधानाध्यापक सुरेशचंद्र, कंपोजिट विद्यालय बिसौवां पर प्रभारी प्रधानाध्यापक वैभव शुक्ला, कंपोजिट विद्यालय अछियां पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार शुक्ल, हर्षवर्धन सिंह, प्राथमिक विद्यालय सरहरी पर एआरपी सर्वेश त्रिपाठी, उच्च प्राथमिक विद्यालय ददरा पर एआरपी अनूप कुमार सिंह, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, कंपोजिट विद्यालय डुमरिया बाबू पर एआरपी निशांत त्रिपाठी व प्राथमिक विद्यालय जोरवां पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार पांडेय की देखरेख में तिरंगा यात्रा बच्चों द्वारा निकाली गई। इसमें ग्रामीणों ने भी पूरे उत्साह से भाग लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस तरह से पूरा ब्लॉक क्षेत्र तिरंगा मय हो गया। क्षेत्र के कई अन्य परिषदीय और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली।स्कूलों में प्रधानाध्यापकों ने छात्रों को तिरंगा यात्रा निकाले जाने का उद्देश्य बताया। तिरंगा यात्रा

परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

 

तिरंगा यात्रा से हमें आजादी दिलाने में अपना जीवन कुर्बान करने वाले अमर शहीदों के प्रति प्रेम व विश्वास उजागर होता है-बीईओ

हिना कमाल/संतकबीरनगर

मेंहदावल विकास खण्ड के सभी परिषदीय विद्यालयों में बुधवार को छात्रों ने उल्लास पूर्वक तिरंगा यात्रा निकाली।इस दौरान बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विकड खण्ड के विद्यालयों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।उन्होंने कंपोजिट विद्यालय गगनई बाबू में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा इससे लोगों में हमें आजादी दिलाने में अपना जीवन कुर्बान कर देने वाले अमर शहीदों व देशभक्ति की भावना के प्रति प्रेम व विश्वास उजागर होता है।

कंपोजिट विद्यालय गगनाई बाबू की तिरंगा यात्रा में प्रधानाध्यापक कमलेश चंद्र त्रिपाठी, अशोक कुमार पांडेय, संजय रैना, सत्य प्रकाश, उमाशंकर शुक्ला, संजय सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।इसी तरह कंपोजिट विद्यालय तुलसीपुर में प्रधानाध्यापक सुरेशचंद्र, कंपोजिट विद्यालय बिसौवां पर प्रभारी प्रधानाध्यापक वैभव शुक्ला, कंपोजिट विद्यालय अछियां पर प्रधानाध्यापक सुनील कुमार शुक्ल, हर्षवर्धन सिंह, प्राथमिक विद्यालय सरहरी पर एआरपी सर्वेश त्रिपाठी, उच्च प्राथमिक विद्यालय ददरा पर एआरपी अनूप कुमार सिंह, प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, कंपोजिट विद्यालय डुमरिया बाबू पर एआरपी निशांत त्रिपाठी व प्राथमिक विद्यालय जोरवां पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार पांडेय की देखरेख में तिरंगा यात्रा बच्चों द्वारा निकाली गई। इसमें ग्रामीणों ने भी पूरे उत्साह से भाग लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। इस तरह से पूरा ब्लॉक क्षेत्र तिरंगा मय हो गया। क्षेत्र के कई अन्य परिषदीय और निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों ने भी तिरंगा यात्रा निकाली।स्कूलों में प्रधानाध्यापकों ने छात्रों को तिरंगा यात्रा निकाले जाने का उद्देश्य बताया।

तिरंगा यात्रा

Leave a Reply

error: Content is protected !!