संतकबीरनगर – जिले के सदर ब्लॉक क्षेत्र के करी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष तथा बीजेपी नेता कौशल चौधरी का जन्मदिन आज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। उनका यह जन्मदिन बीजेपी के पूर्व सदर विधायक जय चौबे के कैंप कार्यालय पर मना। ग्राम प्रधान कौशल चौधरी पूर्व विधायक के बेहद करीबी माने जाते है जिनके जन्मदिन को धूमधाम से मनाने के लिए पूर्व विधायक जय चौबे ने खास तैयारी कर रखी थी।
इस खास अवसर पर पूर्व विधायक जय चौबे ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर जन्मदिन का केक काटा और भाजपा नेता कौशल चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने फूल-गुलदस्ता भेंट कर कौशल चौधरी के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।
यह समारोह सिर्फ एक जन्मदिन का जश्न नहीं था, बल्कि यह जय चौबे और उनकी टीम के आपसी सौहार्द, सहयोग और एकता का भी प्रतीक था। इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि राजनीतिक जीवन में भी व्यक्तिगत रिश्ते और सम्मान कितने महत्वपूर्ण होते हैं। कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने मिलकर इस पल को यादगार बना दिया।