रिपोर्ट – मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावा। विकास खण्ड सेमरियावा के एआरसी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर मूड़ाडिहा बेग सेमरियावा में शुक्रवार को दो बजे से लीवर सम्बन्धी जांच के लिए निः शुल्क कैंप का आयोजन किया गया है।
डायरेक्टर डॉ. मोहम्मद अजमल ने बताया कि लखनऊ केजीएमयू के अनुभवी चिकित्सकों के मार्गदर्शन में लखनऊ की तर्ज पर फाइब्रो स्कैन(लीवर की जांच), हेपेटाइटिस बी व सी की नि:शुल्क जांच की जायेगी।
उन्होंने बताया कि जांच पूरी तरह मुफ्त है। हमारा प्रयास है कि जिस जांच व इलाज के लिए लोग लखनऊ या दिल्ली जाते हैं वह सारी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर एक छत के नीचे लोगों को मिलें।