Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

संतकबीरनगर। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बृहस्पतिवार को एसआर इंटरनेशनल एकेडमी नाथनगर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और एसआर ग्रुप के एमडी पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने मां सरस्वती तथा संस्थापक पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया।

राष्ट्रगान और छात्रों के अभिनंदन के साथ विद्यालय परिसर में दोबारा रौनक लौट आई। इस मौके पर डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कठिन परिश्रम से बेहतर अंक हासिल करने की सीख दी और कहा कि संस्थान क्षेत्र के बच्चों को महानगरों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है। एमडी राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि प्रबंधन बच्चों को बेहतरीन शिक्षा, प्रतियोगिता और खेल के सभी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय ने भी छात्रों में नई ऊर्जा भरी, वहीं एक्जीक्युटिव डायरेक्टर मनोज पांडेय ने छात्रों से समय पर प्रवेश सुनिश्चित करने की अपील की ताकि कक्षाएं न छूटें। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस दौरान प्रिंसिपल दुर्गेश गोस्वामी, एसएन शुक्ला, प्रेम प्रकाश पांडेय और रवींद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एसआर एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ भव्य शुभारंभ

Leave a Reply

error: Content is protected !!