Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   अगर मेरे साथ क़ोई अनहोनी हुई तो इसके ज़िम्मेदार होंगे सुहैल अहमद और पप्पू- अफसरूद्दीन चौधरी सेमरियावा। विकास खण्ड सेमरियावा के वासिन कोटेदार प्रतिनिधि अफसरूद्दीन चौधरी ने शिकायतकर्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बृहस्पतिवार को अलकमा ढाबा चिउटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिकायतकर्ता पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि जांच टीम ने शिकायत की जांच की, 80 प्रतिशत जनता हमारे साथ है। उन्होंने शिकायतो को फ़र्ज़ी और गुमराह करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता मदाइन गांव के हैं। जांच टीम ने घर घर जाकर मौके की जाँच की है। गांव की जनता हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि 2011 से ही शिकायत कर्ता मेरे पीछे पड़ा हुआ है शिकायतकर्ता के पिता फ़र्ज़ी पेपर बनाकर हमारे गांव का निवासी बनकर कोटा चला रहा था पता चलने पर ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी महोदय से शिकायत की गई जिसकी जांच होने के बाद कोटा निरस्त हुआ। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता पर 16 साल की लड़की के साथ रेप मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया। उन्होंने कहा कि अगर मेरे साथ क़ोई अनहोनी हुई तो इसके ज़िम्मेदार सुहैल अहमद और जियाउल हक़ उर्फ़ पप्पू होंगे।

वासिन कोटेदार प्रतिनिधि ने शिकायतकर्ता पर लगाये गंभीर आरोप

 

अगर मेरे साथ क़ोई अनहोनी हुई तो इसके ज़िम्मेदार होंगे सुहैल अहमद और पप्पू- अफसरूद्दीन चौधरी

सेमरियावा। विकास खण्ड सेमरियावा के वासिन कोटेदार प्रतिनिधि अफसरूद्दीन चौधरी ने शिकायतकर्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बृहस्पतिवार को अलकमा ढाबा चिउटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान शिकायतकर्ता पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि जांच टीम ने शिकायत की जांच की, 80 प्रतिशत जनता हमारे साथ है। उन्होंने शिकायतो को फ़र्ज़ी और गुमराह करने वाला बताया।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता मदाइन गांव के हैं। जांच टीम ने घर घर जाकर मौके की जाँच की है। गांव की जनता हमारे साथ हैं।
उन्होंने कहा कि 2011 से ही शिकायत कर्ता मेरे पीछे पड़ा हुआ है शिकायतकर्ता के पिता फ़र्ज़ी पेपर बनाकर हमारे गांव का निवासी बनकर कोटा चला रहा था पता चलने पर ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी महोदय से शिकायत की गई जिसकी जांच होने के बाद कोटा निरस्त हुआ।
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता पर 16 साल की लड़की के साथ रेप मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया।
उन्होंने कहा कि अगर मेरे साथ क़ोई अनहोनी हुई तो इसके ज़िम्मेदार सुहैल अहमद और जियाउल हक़ उर्फ़ पप्पू होंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!