Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल द्वारा नगर क्षेत्र में जनसुविधाओं, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रमुखता से संपन्न कराए गए।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद द्वारा गोला बाजार में बंद पड़े सरकारी हैंडपंप की मरम्मत करवाकर उसे पुनः चालू कराया गया। हैंडपंप के शुरू होने के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने खुद अपने हाथों से वहां के स्थानीय निवासियों एवं दुकानदारों को पानी पिलाया और शीतल जल की सुविधा मिलने पर खुशी व्यक्त की। पानी पाकर बाजार के दुकानदारों और नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया।

इसी क्रम में, सिविल कोर्ट परिसर में मच्छरों के तेजी से बढ़ते प्रकोप और उससे फैलने वाली बीमारियों से रोकथाम के लिए नगर पालिका की ओर से व्यापक स्तर पर फागिंग एवं मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव कराया गया, जिससे अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व वादकारियों को बड़ी राहत मिली।

इसके अलावा, संत कबीर बाल आश्रम में आयोजित गुरु बुद्ध पूर्णिमा सहभोज कार्यक्रम में भी अध्यक्ष जगत जायसवाल ने शिरकत की। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मगहर कबीर मठ के महंत विचार दास जी, सत्यपाल पाल, ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व उप-जिलाधिकारी, बच्चों के अभिभावक एवं आश्रम के बच्चे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सहभोज के दौरान सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ मिलकर भोजन ग्रहण किया और गुरु बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता एवं सद्भाव का संदेश दिया।

चेयरमैन जगत ने सामाजिक एवं जनहित कार्यों की पेश की मिसाल; हैंडपंप की सुविधा, फागिंग कराया और बुद्ध पूर्णिमा सहभोज में लिया भाग

संतकबीरनगर। खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल द्वारा नगर क्षेत्र में जनसुविधाओं, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रमुखता से संपन्न कराए गए।

नगर पालिका परिषद खलीलाबाद द्वारा गोला बाजार में बंद पड़े सरकारी हैंडपंप की मरम्मत करवाकर उसे पुनः चालू कराया गया। हैंडपंप के शुरू होने के उपरांत नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने खुद अपने हाथों से वहां के स्थानीय निवासियों एवं दुकानदारों को पानी पिलाया और शीतल जल की सुविधा मिलने पर खुशी व्यक्त की। पानी पाकर बाजार के दुकानदारों और नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन का आभार जताया।

इसी क्रम में, सिविल कोर्ट परिसर में मच्छरों के तेजी से बढ़ते प्रकोप और उससे फैलने वाली बीमारियों से रोकथाम के लिए नगर पालिका की ओर से व्यापक स्तर पर फागिंग एवं मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव कराया गया, जिससे अधिवक्ताओं, कर्मचारियों व वादकारियों को बड़ी राहत मिली।

इसके अलावा, संत कबीर बाल आश्रम में आयोजित गुरु बुद्ध पूर्णिमा सहभोज कार्यक्रम में भी अध्यक्ष जगत जायसवाल ने शिरकत की। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मगहर कबीर मठ के महंत विचार दास जी, सत्यपाल पाल, ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व उप-जिलाधिकारी, बच्चों के अभिभावक एवं आश्रम के बच्चे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सहभोज के दौरान सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ मिलकर भोजन ग्रहण किया और गुरु बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता एवं सद्भाव का संदेश दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!