Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

संतकबीरनगर। पवित्र सावन मास के शुभ अवसर पर ऐतिहासिक एवं धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र बाबा तामेश्वरनाथ धाम में कांवड़िया मेले का कल भव्य शुभारंभ किया जायेगा। कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे आमंत्रित किये गए जिले के वरिष्ठ समाजसेवी तथा सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी फीता काटकर मेले का कल शाम उद्घाटन करेंगे. मेले के आयोजन और उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पुजारी अनिल भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले का शुभारंभ सूर्या ग्रुप के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी द्वारा किया जाएगा.उन्होंने बताया कि बाबा तामेश्वरनाथ धाम की धार्मिक मान्यता श्रद्धालुओं के बीच विशेष महत्व रखता है। सावन के महीने में यहां भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की आराधना और जलाभिषेक करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी विश्वास और अटूट श्रद्धा के साथ शिवभक्त बाबा तामेश्वरनाथ के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना करते हैं। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम दर्शन को लेकर भी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

डॉ उदय करेंगे मेले का उद्घाटन : तामेश्वरनाथ धाम मे उमड़ेगा आस्था का सैलाब 

Leave a Reply

error: Content is protected !!