मुंबई प्रवास के दौरान सेमरियावां ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं मौजूदा प्रमुख प्रतिनिधि एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता मुमताज अहमद के स्वागत और सम्मान का सिलसिला लगातार जारी है. मुंबई प्रवास के दौरान उनके द्वारा सोशल मीडिया मे किये गए पोस्ट में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने अपनी पोस्ट में मुंबई प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर मिले आत्मीय स्वागत और सम्मान को याद करते हुए इसे लोगों से उनके जुड़ाव का प्रतीक बताया है।
मुमताज अहमद के अनुसार मुंबई प्रवास के दो सप्ताह बाद भी अलग-अलग स्थानों से लोगों का स्नेह और सम्मान मिलने का क्रम जारी है। उन्होंने अपने पोस्ट मे लिखा है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की व्यस्त दिनचर्या के बीच लोगों का समय निकालकर उनसे मिलना, उनका स्वागत करना और सम्मान देना उनके लिए विशेष अनुभव रहा। मुमताज़ की पोस्ट में ‘अपनापन’, ‘संवाद’ और ‘रिश्तों’ पर विशेष जोर दिखाई देता है। उन्होंने मुंबई प्रवास को केवल मुलाकातों तक सीमित न बताते हुए इसे अपने लोगों से संवाद और पुराने संबंधों को मजबूत करने वाली यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया है।पोस्ट में मुंबई में रहने वाले क्षेत्र के लोगों की मौजूदगी और उनके साथ बने सामाजिक संबंधों का भी उल्लेख है। इससे यह संकेत मिलता है कि प्रवासी समुदाय के साथ स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक व्यक्तित्वों का संपर्क किस तरह विभिन्न अवसरों पर बना रहता है।मुमताज अहमद ने अपने संदेश में मुंबई की धरती पर मिले सम्मान और अपनापन को लंबे समय तक याद रहने वाली स्मृति बताया है। सोशल मीडिया पर साझा यह पोस्ट व्यक्तिगत अनुभव, प्रवासी लोगों से संवाद और क्षेत्रीय रिश्तों की निरंतरता को रेखांकित करती है।