Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के उसरी गांव में एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब समाजसेवी अशोक त्रिपाठी जी के भाई के असामयिक निधन का समाचार मिला। निधन की खबर से गांव में शोक का माहौल है। दुख की इस घड़ी में सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया। डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि अपनों का बिछड़ना ऐसी पीड़ा है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। बलिराम यादव ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान स्थानीय लोग और ग्रामीण मौजूद रहे तथा सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

असामयिक निधन से उसरी में पसरा मातम, शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी व बलिराम यादव

संतकबीरनगर। खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के उसरी गांव में एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब समाजसेवी अशोक त्रिपाठी जी के भाई के असामयिक निधन का समाचार मिला। निधन की खबर से गांव में शोक का माहौल है।

दुख की इस घड़ी में सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेज के निदेशक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को ढांढस बंधाया।

डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि अपनों का बिछड़ना ऐसी पीड़ा है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

बलिराम यादव ने भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान स्थानीय लोग और ग्रामीण मौजूद रहे तथा सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!