रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज़ अख्तर
सेमरियावां।
भारत के प्रसिद्ध सुफी बुज़ुर्ग व इस्लामिक विद्वान हजरत सूफी निजामुद्दीन मुहद्दिस बस्तवी के चौदहवे उर्स की तैयारियां पुरी हो गई हैं।कल 12 अक्टूबर नमाज-ए-फज़ऱ के बाद कुरान खानी से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।दोपहर जोहर की नमाज के बाद मजार पर चादरपोशी और गुलपोशी का सिलसिला शुरू होगा और देर शाम तक चलेगा। रात में इशा की नमाज के बाद निजामी कान्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।जिसमें देश के कई बड़े इस्लामिक विद्वान प्रतिभाग करेंगे। 13 अक्टूबर की सुबह में 08:00 बजे मजार शरीफ पर कुल शरीफ के आयोजन के बाद उर्स का कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। अकीदतमंद खानकाह को सजा कर भव्य बनाने के लिए अन्तिम रुप देने में लगे हुए हैं। हर तरफ प्रकाश की व्यवस्था किया जा रहा है। कार्यक्रम में हजारों अकीदतमंद खानकाह पहुंचने लगे हैं।
सेमरियावां ब्लॉक के अगया निवासी प्रसिद्ध इस्लामिक विद्धान खतीबुल बराहीन अलहाज अश्शाह हजरत मोहम्मद निजामुद्दीन का 14 वां उर्स पैतृक गांव में अकीदत व खुलूस के साथ मनाने के लिए तैयारियां पुरी हो गई है। खानकाह को लाईटिंग व फूल मालाओं से सजाया जा चुका है। उर्से निजामी में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से मुरीद खानकाह पर पहुंचने लगे हैं। मुरीदों के खाने, रहने की व्यवस्था की गई है।