Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   पिछले एक दशक से मां समय महारानी के दरबार में अटूट श्रद्धा की आहुति देते चले आ रहें हैं डॉ. उदय प्रताप.... भक्ति के साथ सेवा का संकल्प का दूसरा नाम हैं सूर्या ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय...... संतकबीरनगर। शक्ति की आराधना, श्रद्धा की साधना और मानवता की सेवा—सनातन संस्कृति में इन तीनों का संगम ही सच्ची भक्ति का स्वरूप माना गया है। खलीलाबाद की अधिष्ठात्री मां समय महारानी के पावन दरबार में सूर्या ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी की आस्था भी इसी भाव को प्रतिबिंबित करती है। डॉ उदय पिछले कई वर्षो से नवरात्रि के पहले दिन मंदिर ट्रस्ट को सहयोग राशि और गरीबों मे दान करते चले आ रहें है. इस साल भी उन्होंने में नवरात्र के अवसर पर ट्रस्ट को 51 हजार रुपये की सहयोग राशि अर्पित करते हुए गरीबों मे नकदी बाँटी । बताते चले कि शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन यानी रविवार को डॉ. चतुर्वेदी अपनी धर्मपत्नी सविता चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ मां समय महारानी के दरबार पहुंचे थे। जहाँ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उन्होंने जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद जरूरतमंदों के बीच वस्त्र और नगदी वितरित कर पर्व की खुशियां साझा कीं। मां के दरबार में अर्पित सहयोग केवल धनराशि का विषय नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता की भावना से भी जुड़ा है। मंदिरों की परंपरा में श्रद्धालुओं का योगदान पूजा-अर्चना, धार्मिक व्यवस्थाओं और सामुदायिक सहभागिता को मजबूती देता है। डॉ. चतुर्वेदी की ओर से जरूरतमंदों को सहायता देना इसी मानवीय पक्ष को सामने लाता है। हर साल नवरात्र के प्रथम दिन की सेवा गतिविधि डॉ उदय की धार्मिक सहभागिता की तस्वीर प्रस्तुत करती है।

नवरात्र पर मां समय महारानी के दरबार पहुंचे डॉ. उदय, जरूरतमंदों में बांटे वस्त्र-नकदी

 

पिछले एक दशक से मां समय महारानी के दरबार में अटूट श्रद्धा की आहुति देते चले आ रहें हैं डॉ. उदय प्रताप….

भक्ति के साथ सेवा का संकल्प का दूसरा नाम हैं सूर्या ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के चेयरमैन डॉ उदय……


संतकबीरनगर। शक्ति की आराधना, श्रद्धा की साधना और मानवता की सेवा—सनातन संस्कृति में इन तीनों का संगम ही सच्ची भक्ति का स्वरूप माना गया है। खलीलाबाद की अधिष्ठात्री मां समय महारानी के पावन दरबार में सूर्या ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी की आस्था भी इसी भाव को प्रतिबिंबित करती है। डॉ उदय पिछले कई वर्षो से नवरात्रि के पहले दिन मंदिर ट्रस्ट को सहयोग राशि और गरीबों मे दान करते चले आ रहें है. इस साल भी उन्होंने में नवरात्र के अवसर पर ट्रस्ट को 51 हजार रुपये की सहयोग राशि अर्पित करते हुए गरीबों मे नकदी बाँटी ।

बताते चले कि शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन यानी रविवार को डॉ. चतुर्वेदी अपनी धर्मपत्नी सविता चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के साथ मां समय महारानी के दरबार पहुंचे थे। जहाँ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर उन्होंने जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद जरूरतमंदों के बीच वस्त्र और नगदी वितरित कर पर्व की खुशियां साझा कीं। मां के दरबार में अर्पित सहयोग केवल धनराशि का विषय नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता की भावना से भी जुड़ा है। मंदिरों की परंपरा में श्रद्धालुओं का योगदान पूजा-अर्चना, धार्मिक व्यवस्थाओं और सामुदायिक सहभागिता को मजबूती देता है। डॉ. चतुर्वेदी की ओर से जरूरतमंदों को सहायता देना इसी मानवीय पक्ष को सामने लाता है। हर साल नवरात्र के प्रथम दिन की सेवा गतिविधि डॉ उदय की धार्मिक सहभागिता की तस्वीर प्रस्तुत करती है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!