संतकबीरनगर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर वरिष्ठ बसपा नेता एवं समाजसेवी राम सिंह चौधरी ने जनपदवासियों और क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।
बताते चले कि राम सिंह चौधरी की पहचान केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है बल्कि क्षेत्र के लोगों के सुख-दुःख में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के कारण भी वे चर्चा में रहते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर उनकी सक्रियता और लोगों के बीच संपर्क उन्हें स्थानीय राजनीति में अलग पहचान दिलाती है।
राम सिंह चौधरी इससे पहले टेंट के खर्च में अत्याधुनिक मैरेज हॉल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल को लेकर भी चर्चा में रहे थे। इस पहल को शादी-विवाह जैसे आयोजनों में होने वाले खर्च को कम करने और आम परिवारों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से देखा गया था।
राजनीतिक दृष्टि से भी राम सिंह चौधरी का नाम 313 खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के संभावित दावेदारों के रूप में लिया जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से प्रत्याशी को लेकर अंतिम निर्णय होना शेष है।
नवरात्रि के शुभ अवसर पर उनका संदेश है कि पर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित न रहें, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का माध्यम बनें। मां दुर्गा की आराधना से सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और खुशहाली आए तथा समाज में एकता और सद्भाव की भावना और प्रगाढ़ हो।