Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
  संतकबीरनगर। इबादत, अकीदत और रूहानियत के पाक मौके पर जब दूर-दराज से जायरीन किसी मुकद्दस महफिल में शिरकत करने पहुंचते हैं, तो उनके सफर को आसान बनाना और उनकी खिदमत करना ही इंसानियत की असल पहचान बन जाता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर सेमरियावां क्षेत्र में देखने को मिल रही है, जहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं मौजूदा प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज़ अहमद की पहल और उनके कुनबे की खिदमतगारी चर्चा का विषय बनी हुई है। बताते चले कि क्षेत्र के अगया गांव में आयोजित 14वें दो दिवसीय उर्स-ए-पाक के मद्देनजर मुमताज़ अहमद ने जनपद की जिलाधिकारी को दरख्वास्त देकर बदहाल सड़कों की मरम्मत, बुनियादी सहूलियतों और बेहतर इंतजामात की मांग उठाई थी। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद महकमे में हलचल तेज हुई और क्षतिग्रस्त रास्तों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया। मार्ग पर राबिश व गिट्टी डालकर रास्तों को फिलहाल चलने के काबिल बनाया जा रहा है। विभागीय जूनियर इंजीनियर की निगरानी में जारी मरम्मत से जायरीनों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं सड़कों के मुकम्मल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की कवायद भी शुरू की गई है। गौरतलब हो कि इस उर्स में गोवा, दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र समेत मुख्तलिफ राज्यों से आने वाले जायरीनों की सहूलियत के लिए मोबाइल शौचालय, वाशरूम और बिजली के इंतजाम दुरुस्त करने की कोशिशें भी जारी हैं। दूसरी तरफ मुमताज़ अहमद के भाई मुश्ताक अहमद समेत पूरा कुनबा मेहमानों की खिदमत में लगा हुआ है। जायरीनों की जरूरतों का ख्याल रखना, उनके लिए सहूलियतें मुहैया कराना और उनकी परेशानियों को दूर करने की कोशिश इस खिदमत का अहम हिस्सा है। मुमताज़ के इस पहल ने एक बार फिर यह पैगाम दिया है कि सियासत का असल मकसद सिर्फ नुमाइंदगी नहीं, बल्कि आवाम की मुश्किलों को समझना और उनके हल के लिए कोशिश करना भी है। सड़क की मरम्मत से लेकर जायरीनों की मेहमाननवाजी तक, यह कोशिश सामाजिक हमदर्दी और इंसानी रिश्तों की अहमियत को सामने लाती है। वही पत्र पर त्वरित कार्यवाही के मद्देनजर पूर्व प्रमुख मुमताज़ अहमद ने जिलाधिकारी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस तेजी के साथ सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य शुरू हुआ उसे देख लगता है कि जल्द ही दशावा मार्ग का निर्माण भी शुरू हो जाएगा. मुमताज़ अहमद ने ऐसी आशा जताते हुए PWD विभाग के जिम्मेदारों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है! .

आवाम की सहूलियत और जायरीनों की खिदमत में जुटा “मुमताज़ कुनबा”

 

संतकबीरनगर। इबादत, अकीदत और रूहानियत के पाक मौके पर जब दूर-दराज से जायरीन किसी मुकद्दस महफिल में शिरकत करने पहुंचते हैं, तो उनके सफर को आसान बनाना और उनकी खिदमत करना ही इंसानियत की असल पहचान बन जाता है। कुछ ऐसी ही तस्वीर सेमरियावां क्षेत्र में देखने को मिल रही है, जहां पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं मौजूदा प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज़ अहमद की पहल और उनके कुनबे की खिदमतगारी चर्चा का विषय बनी हुई है।

बताते चले कि क्षेत्र के अगया गांव में आयोजित 14वें दो दिवसीय उर्स-ए-पाक के मद्देनजर मुमताज़ अहमद ने जनपद की जिलाधिकारी को दरख्वास्त देकर बदहाल सड़कों की मरम्मत, बुनियादी सहूलियतों और बेहतर इंतजामात की मांग उठाई थी। जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद महकमे में हलचल तेज हुई और क्षतिग्रस्त रास्तों को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया। मार्ग पर राबिश व गिट्टी डालकर रास्तों को फिलहाल चलने के काबिल बनाया जा रहा है। विभागीय जूनियर इंजीनियर की निगरानी में जारी मरम्मत से जायरीनों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं सड़कों के मुकम्मल निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की कवायद भी शुरू की गई है। गौरतलब हो कि इस उर्स में गोवा, दिल्ली, बिहार और महाराष्ट्र समेत मुख्तलिफ राज्यों से आने वाले जायरीनों की सहूलियत के लिए मोबाइल शौचालय, वाशरूम और बिजली के इंतजाम दुरुस्त करने की कोशिशें भी जारी हैं। दूसरी तरफ मुमताज़ अहमद के भाई मुश्ताक अहमद समेत पूरा कुनबा मेहमानों की खिदमत में लगा हुआ है। जायरीनों की जरूरतों का ख्याल रखना, उनके लिए सहूलियतें मुहैया कराना और उनकी परेशानियों को दूर करने की कोशिश इस खिदमत का अहम हिस्सा है। मुमताज़ के इस पहल ने एक बार फिर यह पैगाम दिया है कि सियासत का असल मकसद सिर्फ नुमाइंदगी नहीं, बल्कि आवाम की मुश्किलों को समझना और उनके हल के लिए कोशिश करना भी है। सड़क की मरम्मत से लेकर जायरीनों की मेहमाननवाजी तक, यह कोशिश सामाजिक हमदर्दी और इंसानी रिश्तों की अहमियत को सामने लाती है। वही पत्र पर त्वरित कार्यवाही के मद्देनजर पूर्व प्रमुख मुमताज़ अहमद ने जिलाधिकारी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस तेजी के साथ सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य शुरू हुआ उसे देख लगता है कि जल्द ही दशावा मार्ग का निर्माण भी शुरू हो जाएगा. मुमताज़ अहमद ने ऐसी आशा जताते हुए PWD विभाग के जिम्मेदारों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है!

.

Leave a Reply

error: Content is protected !!