
#अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष महिब बहादुर पाल और के. सी. पाण्डेय कल दोपहर 2 बजे दाखिल करेंगे पर्चा।
#अध्यक्ष समेत कुल 11 विभिन्न पदों के लिए सरगर्मी तेज, तख्तों और घरों पर जनसम्पर्क हुआ जोरदार
#पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता समिति की पूरी तैयारी मुकम्मल
#युवा एवं अनुभवी प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से चुनावी मुकाबला हुआ बेहद दिलचस्प व रोमांचक
रिपोर्ट -कुलदीप मिश्र-विधि संवाददाता……
संतकबीरनगर:दीवानी न्यायालय परिसर में सिविल बार एसोसिएशन चुनाव 2026-27 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। चुनाव कार्यक्रम के तहत कल 13 अक्टूबर से नामांकन पत्रों के दाखिले की प्रक्रिया आरंभ होने जा रही है जो 14 अक्टूबर तक चलेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी श्याम बिहारी श्रीवास्तव एडवोकेट के निर्देशन में ओकार नाथ चौरसिया के चैंबर पर होने वाले इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष महिप बहादुर पाल तथा वरिष्ठ अधिवक्ता के. सी. पाण्डेय कल ठीक दोपहर 2 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे जिसके बाद चुनावी मुकाबला और अधिक रोमांचक हो गया है। इस प्रतिष्ठित चुनाव में अध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष दो पद कोषाध्यक्ष महिला आरक्षित संयुक्त मंत्री प्रशासन, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय, संयुक्त मंत्री प्रचार,वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी 8 पद तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी 8 पद जैसे समस्त महत्वपूर्ण पदों के लिए रणभेरी बज चुकी है।
नामांकन की सरगर्मी के साथ ही चुनाव मैदान में उतरे विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं के चैंबरों,तख्तों और उनके आवासों पर जाकर व्यक्तिगत जनसम्पर्क का सिलसिला जोरदार ढंग से तेज कर दिया है। वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं के बीच आपसी सौहार्द, व्यावसायिक हितों और बार के चहुंमुखी विकास को लेकर गहन चर्चाएं हो रही हैं। आगामी 15 अक्टूबर को जांच नाम वापसी तथा 27 अक्टूबर को होने वाले मतदान को लेकर हर कोई अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय है जिससे संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया अत्यंत गरिमापूर्ण और उत्साहवर्धक माहौल में आगे बढ़ रही है।
#civilbarelection #santkabirnagar #up #news