
संतकबीरनगर। सेमरियावां ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुनौरा गौसी में करीब 20 साल से बदहाल सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिली है। क्षेत्र पंचायत निधि से दो रास्तों पर कुल 300 मीटर सीसी रोड का तामीर कार्य पूरा होने पर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुमताज अहमद का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ शानदार इस्तकबाल किया। इस दौरान फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया गया।
गांव में मेन रोड से अबूबकर के घर तक 140 मीटर और मेन रोड से दलित बस्ती तक 160 मीटर सीसी रोड बनाई गई है। ग्रामीणों के मुताबिक, पुरानी सड़क जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई थी, जिससे आमदरफ्त में काफी दुश्वारियां पेश आती थीं।
मुमताज अहमद ने कहा कि ग्रामीणों को बुनियादी सहूलतें मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने गांव के पूरब तरफ करीब 200 मीटर जर्जर सड़क को भी सीसी रोड बनवाने का प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर मो. रईस, मो. जहीर, मजहर अली, शमशाद अहमद, मो. मारुफ और मो. फैसल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण पर खुशी जाहिर करते हुए मुमताज अहमद का शुक्रिया अदा किया।
#santkabirnagar #tappaujiyar #mumtajahmad #semriyawanblock