सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है ग्राम पंचायत अधिकारी अपने देखरेख में करवा रहे थे निर्माण। सांथा विकास खंड के ग्राम पंचायत भानपुर माफी में पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के मिली भगत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण मानक विहीन हो रहा है। सबसे बडी बात तो यह है कि शौचालय के निर्माण की निगरानी ग्राम पंचायत अधिकारी लगातार करते रहते हैं। यहां पर चौंकाने वाली बात यह है कि जिस सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप का गांव वाले पानी पीते हैं पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक रावत और पूर्व प्रधान जीतेन्द्र यादव द्वारा उसको सार्वजनिक शौचालय के अंदर कर दिया गया। सरकार द्वारा गांवों में रोग मुक्त होने के लिए लोगों को सरकारी हैंडपंप से पानी पीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है लेकिन यहां तो ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा ही सरकारी हैंडपंप को सार्वजनिक शौचालय के अंदर निर्माण करवा दिया गया है और मिट्टी की पटाई भी करवा दिया गया है।जब जिम्मेदार अधिकारी ही इतने लापरवाह हो गये हैं तो फिर जनता का क्या होगा। सरकारी धन का दुरपयोग करने ऐसे जिम्मेदार अधिकारी नहीं डर रहे हैं।

मानक विहीन निर्माण हो रहा सार्वजनिक शौचालय_रिपोर्ट-विष्णु स्वरूप

ग्राम पंचायत अधिकारी अपने देखरेख में करवा रहे थे निर्माण।
सांथा विकास खंड के ग्राम पंचायत भानपुर माफी में पूर्व प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी के मिली भगत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण मानक विहीन हो रहा है। सबसे बडी बात तो यह है कि शौचालय के निर्माण की निगरानी ग्राम पंचायत अधिकारी लगातार करते रहते हैं। यहां पर चौंकाने वाली बात यह है कि जिस सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंप का गांव वाले पानी पीते हैं पूर्व ग्राम पंचायत अधिकारी अभिषेक रावत और पूर्व प्रधान जीतेन्द्र यादव द्वारा उसको सार्वजनिक शौचालय के अंदर कर दिया गया। सरकार द्वारा गांवों में रोग मुक्त होने के लिए लोगों को सरकारी हैंडपंप से पानी पीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है लेकिन यहां तो ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा ही सरकारी हैंडपंप को सार्वजनिक शौचालय के अंदर निर्माण करवा दिया गया है और मिट्टी की पटाई भी करवा दिया गया है।जब जिम्मेदार अधिकारी ही इतने लापरवाह हो गये हैं तो फिर जनता का क्या होगा। सरकारी धन का दुरपयोग करने ऐसे जिम्मेदार अधिकारी नहीं डर रहे हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!