सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   सुलतानपुर--- डायल 112 के सिपाही पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में अराजकतत्वों के खिलाफ बुधवार को दरोगा की तहरीर पर 11 नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दरअसल, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरी तारन पट्टी गांव निवासी अनिरुद्ध दूबे की पत्नी सरिता का ससुरालीजनों से मंगलवार देर शाम मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया था। सरिता ने इसकी सूचना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में स्थित अपने मायके वालों को दी थी। शाम को सरिता का भाई अतुल अपने पिता व अन्य लोगों के साथ बहन के घर पहुंचा। अतुल ने रास्ते से पीआरबी 2801 को फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने जहर खिला दिया है। सूचना पर दीवान सिया शरण द्विवेदी 112 वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। बिरसिंहपुर चौकी इंचार्ज दुर्योधन लाल को सूचना देकर भी मौके पर बुलाया। दो पक्षों में हुआ था विवाद:- पुलिस ससुराल पक्ष व मायके पक्ष के लोगों को समझा ही रही थी कि इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद गहरा गया और ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में एक पक्ष आक्रामक हो गया जिसमें दीवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दीवान के चोटिल होने की सूचना पर जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी डॉ राधेश्याम शुक्ल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने दीवान और महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दरोगा की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा:- दीवान के सिर व आंख में गंभीर चोट लगने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि सरिता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने प्रकरण को संज्ञान में लिया और दरोगा दुर्योधनलाल की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद व दर्जनभर लोगों पर 7 सीएलए एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, मायके पक्ष वालों की तहरीर पर पुलिस लोगों का मेडिकल कराकर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।       PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

सुलतानपुर-अराजकतत्वों ने डायल 112 के सिपाही पर किया जानलेवा हमला,11 नामजद व 12अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज_रिपोर्ट_अज़हर अब्बास

 

सुलतानपुर— डायल 112 के सिपाही पर जानलेवा हमला कर दिया गया। मामले में अराजकतत्वों के खिलाफ बुधवार को दरोगा की तहरीर पर 11 नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

दरअसल, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के देवरी तारन पट्टी गांव निवासी अनिरुद्ध दूबे की पत्नी सरिता का ससुरालीजनों से मंगलवार देर शाम मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया था। सरिता ने इसकी सूचना गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में स्थित अपने मायके वालों को दी थी। शाम को सरिता का भाई अतुल अपने पिता व अन्य लोगों के साथ बहन के घर पहुंचा। अतुल ने रास्ते से पीआरबी 2801 को फोन पर सूचना दी कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने जहर खिला दिया है। सूचना पर दीवान सिया शरण द्विवेदी 112 वाहन के साथ मौके पर पहुंचे। बिरसिंहपुर चौकी इंचार्ज दुर्योधन लाल को सूचना देकर भी मौके पर बुलाया।

दो पक्षों में हुआ था विवाद:-

पुलिस ससुराल पक्ष व मायके पक्ष के लोगों को समझा ही रही थी कि इसी बीच दोनों पक्षों में विवाद गहरा गया और ईंट-पत्थर चलने लगे। घटना में एक पक्ष आक्रामक हो गया जिसमें दीवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दीवान के चोटिल होने की सूचना पर जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी डॉ राधेश्याम शुक्ल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने दीवान और महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

दरोगा की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा:-

दीवान के सिर व आंख में गंभीर चोट लगने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि सरिता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने प्रकरण को संज्ञान में लिया और दरोगा दुर्योधनलाल की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद व दर्जनभर लोगों पर 7 सीएलए एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

उधर, मायके पक्ष वालों की तहरीर पर पुलिस लोगों का मेडिकल कराकर कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया आठ लोगों को हिरासत में लिया गया है। शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है।

 

 

 

PUBLISH BY-MOHD ADNAN DURRANI

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!