Countdown To Mothers Day
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर : संतकबीर परिनिर्वाण स्थली परिसर में पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार को श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व देवरिया के भाजपा सांसद डा. रामपति राम त्रिपाठी ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। यहां पर स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के जीवन पर आधारित पत्रिका का विमोचन भी किया गया है। पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि शरद जी हमेशा अपने क्षेत्र की समस्याओं की हर मुद्दों को सदन में उठाते रहते थे। उनके जाने से समाज के साथ-साथ पार्टी को भी बड़ा झटका लगा, जो एक चमकता हुआ सितारा जो हमारे बीच से चला गया। वे हमेशा अपने जनपद के विकास की चिंता किया करते थे, उन्होंने जो योगदान दिया है उसे हमें याद रखने की जरूरत है। सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने नम आंखों से बेटे स्व. शरद त्रिपाठी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आये सभी साधु संतों के प्रति श्रद्धा रखते हुये कहा कि जो इस श्रद्धाजंलि कार्यक्रम मे आये हैं सभी अपने परिवार के लोग हैं, जो स्नेह और अपनत्व हमे इस दुख की घड़ी में आप सभी ने दिया है, मैं इस दुख की घड़ी में भी अडिग रहा। उनकी स्मृतियां हमारे पास एक धरोहर के रूप में मौजूद है, सरकार के सबका साथ सबका विकास के नारे को से सांसद शरद त्रिपाठी ने संतकबीर स्थली को पुरे विश्व में एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में संसद मेंआवाज बुलन्द करने का कार्य किया, जो कमियां हैं कबीर स्थली के विकास में रह गयी हैं उसे वे पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास ने किया। विधायक अनिल त्रिपाठी, विधायक अंकुरराज तिवारी, विधायक गणेश चौहान सहित तमाम लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, मगहर के चेयरमैन संगीता वर्मा, पूर्व चेयरमैन पप्पू शाही, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, चेयरमैन श्यामसुंदर बर्मा, सुबोधचंद यादव, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, मृगेंद्र त्रिपाठी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने श्रधांजलि

संतकबीरनगर : संतकबीर परिनिर्वाण स्थली परिसर में पूर्व सांसद स्वर्गीय शरद त्रिपाठी की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार को श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व देवरिया के भाजपा सांसद डा. रामपति राम त्रिपाठी ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। यहां पर स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के जीवन पर आधारित पत्रिका का विमोचन भी किया गया है। पुण्यतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि शरद जी हमेशा अपने क्षेत्र की समस्याओं की हर मुद्दों को सदन में उठाते रहते थे। उनके जाने से समाज के साथ-साथ पार्टी को भी बड़ा झटका लगा, जो एक चमकता हुआ सितारा जो हमारे बीच से चला गया। वे हमेशा अपने जनपद के विकास की चिंता किया करते थे, उन्होंने जो योगदान दिया है उसे हमें याद रखने की जरूरत है। सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने नम आंखों से बेटे स्व. शरद त्रिपाठी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आये सभी साधु संतों के प्रति श्रद्धा रखते हुये कहा कि जो इस श्रद्धाजंलि कार्यक्रम मे आये हैं सभी अपने परिवार के लोग हैं, जो स्नेह और अपनत्व हमे इस दुख की घड़ी में आप सभी ने दिया है, मैं इस दुख की घड़ी में भी अडिग रहा। उनकी स्मृतियां हमारे पास एक धरोहर के रूप में मौजूद है, सरकार के सबका साथ सबका विकास के नारे को से सांसद शरद त्रिपाठी ने संतकबीर स्थली को पुरे विश्व में एक बड़े पर्यटन स्थल के रूप में संसद मेंआवाज बुलन्द करने का कार्य किया, जो कमियां हैं कबीर स्थली के विकास में रह गयी हैं उसे वे पूरा करने का भरपूर प्रयास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास ने किया। विधायक अनिल त्रिपाठी, विधायक अंकुरराज तिवारी, विधायक गणेश चौहान सहित तमाम लोगों ने पहुंचकर स्वर्गीय शरद त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, मगहर के चेयरमैन संगीता वर्मा, पूर्व चेयरमैन पप्पू शाही, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, चेयरमैन श्यामसुंदर बर्मा, सुबोधचंद यादव, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, मृगेंद्र त्रिपाठी समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!