Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   सेमरियावां- विकासखंड के अंतर्गत भांटपारा (रेहरवा)स्थित मदरसा अरबिया अरबिया मकसूदुल इस्लाम में रविवार को बच्चों द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर "आजादी का अमृत महोत्सव"के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली।इस दौरान नौनिहालों ने जमकर देशभक्ति के नारे लगाए तथा देशभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिए।इस दौरान मदरसे के नाजिम एवं प्रखर इस्लामिक वक्ता मौलाना महमूदुर्रहमान ने कहा कि देश की आजादी के हजारों-लाखों लोगों ने अपना स्रवत्र न्योछावर कर दिया तथा देश की आन-बान और शान के लिए कुर्बान हो गये। उन्होंने कहा यह समय उनको याद करने का और स्मरण करने का है ताकि देश की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा कायम रहे और मुल्क में हमेशा भाईचारा बना रहे।उन्होंने कहा देशहित के बच्चे अपना शत-प्रतिशत योगदान दें क्योंकि यह हमारे भविष्य निर्माता हैं।

संतकबीरनगर-तिरंगा यात्रा निकाल मदरसे के बच्चों ने दिया एकता का संदेश

 

सेमरियावां- विकासखंड के अंतर्गत भांटपारा (रेहरवा)स्थित मदरसा अरबिया अरबिया मकसूदुल इस्लाम में रविवार को बच्चों द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर “आजादी का अमृत महोत्सव”के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली।इस दौरान नौनिहालों ने जमकर देशभक्ति के नारे लगाए तथा देशभक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिए।इस दौरान मदरसे के नाजिम एवं प्रखर इस्लामिक वक्ता मौलाना महमूदुर्रहमान ने कहा कि देश की आजादी के हजारों-लाखों लोगों ने अपना स्रवत्र न्योछावर कर दिया तथा देश की आन-बान और शान के लिए कुर्बान हो गये। उन्होंने कहा यह समय उनको याद करने का और स्मरण करने का है ताकि देश की गंगा-जमुनी तहजीब हमेशा कायम रहे और मुल्क में हमेशा भाईचारा बना रहे।उन्होंने कहा देशहित के बच्चे अपना शत-प्रतिशत योगदान दें क्योंकि यह हमारे भविष्य निर्माता हैं।

Leave a Reply

error: Content is protected !!