
संत कबीर नगर। जनपद में एकाएक राजनैतिक क्षेत्र में धमक देने पहुंचे मेहदावल क्षेत्र के छपिया अगंद निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सोना तिवारी का 50 जन्मोत्सव कार्यक्रम गोरखपुर के एक निजी कॉलेज में काफी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर राजनैतिक क्षेत्र के तमाम रसूखदार लोग मौजूद रहे।
मेहदावल क्षेत्र के छपिया अगंद निवासी रंजय उर्फ सोना तिवारी का राजनैतिक क्षेत्र में काफी बोलबाला रहा है उनके अनुसार बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य पारिवारिक कार्य को लेकर वह राजनीति जगत से काफी दूर रहे सभी बच्चों के सेटल हो जाने के बाद अब सोना तिवारी समाज सेवा एवं राजनीति को लेकर अपने आप को काफी तैयार महसूस कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्हें परिवार के साथ सूबे के मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात करते हुए एक फोटोग्राफ में देखा गया था इसी बीच क्षेत्र के तमाम जगहों पर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया था बृहस्पतिवार को गोरखपुर में स्थित एक निजी कॉलेज में उनका 50 वां जन्मोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम में पूर्वांचल के जाने-माने भजन गायक नंदू मिश्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था कार्यक्रम में तमाम रसूखदार नेतागण एवं वरिष्ठ पत्रकार मौजूद रहे लोगों ने उन्हें शुभकामना दिया।