Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   अधिकारियों समेत कैदियों ने ली संविधान प्रस्तावना की शपथ संविधान न केवल एक दस्तावेज बल्कि राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक-एडीजे संतकबीरनगर : जिला जज अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में संविधान दिवस पर जिला कारागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों समेत कैदियों ने संविधान के प्रस्तावना को दुहराया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज ही नही है बल्कि यह राष्ट्र के निर्माण का मार्गदर्शक है। उन्होंने जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र 75 वें संविधान दिवस को मना रहा है। देश का संविधान भारत के नागरिकों की रक्षा और उत्थान के लिए है। इसकी रक्षा और सम्मान करना देश का कर्तव्य है। जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह व हरिकेश तथा गीतारानी ने संविधान सभा के अध्यक्ष डा. भीमराव आंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें न केवल अपने संवैधानिक दायित्वों की याद दिलानी चाहिए, बल्कि समाज में समरसता, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान जेल के पैरालीगल वालंटियर्स, वीरेंद्र कुमार, महेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार समेत अनेक कैदी मौजूद रहे।

जिला कारागार में संविधान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

 

अधिकारियों समेत कैदियों ने ली संविधान प्रस्तावना की शपथ

संविधान न केवल एक दस्तावेज बल्कि राष्ट्र निर्माण का मार्गदर्शक-एडीजे

संतकबीरनगर : जिला जज अनिल कुमार वर्मा के निर्देशन में संविधान दिवस पर जिला कारागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिकारियों समेत कैदियों ने संविधान के प्रस्तावना को दुहराया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज ही नही है बल्कि यह राष्ट्र के निर्माण का मार्गदर्शक है।

उन्होंने जिला कारागार में निरुद्ध कैदियों की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज पूरा राष्ट्र 75 वें संविधान दिवस को मना रहा है। देश का संविधान भारत के नागरिकों की रक्षा और उत्थान के लिए है। इसकी रक्षा और सम्मान करना देश का कर्तव्य है। जेल अधीक्षक राजेश कुमार राय, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह व हरिकेश तथा गीतारानी ने संविधान सभा के अध्यक्ष डा. भीमराव आंबेडकर के पदचिन्हों पर चलने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमें न केवल अपने संवैधानिक दायित्वों की याद दिलानी चाहिए, बल्कि समाज में समरसता, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान जेल के पैरालीगल वालंटियर्स, वीरेंद्र कुमार, महेश कुमार, शैलेन्द्र कुमार समेत अनेक कैदी मौजूद रहे।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!