
“जिनके अनुभवों से रोशन है जीवन की हर राह,
उन बुजुर्गों को नमन, जिनसे मिलती है संस्कारों की छांव।”
उपरोक्त पंक्तियों को सच चरितार्थ करते हुए संतकबीरनगर जिले के सदर तहसील क्षेत्र के बंधवा गांव स्थित शम्भूनाथ मेमोरियल पैरा मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों ने गांव के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन कर सभी को सम्मानित किया. कॉलेज के चेयरपर्सन डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ने बुजुर्गों को अंगवस्त्र, बुके एवं आर्थिक राशि भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
समारोह में बंधवा गांव के दीनानाथ चौधरी, सहदेव चौधरी, सुखना देवी, चंद्रशेखर चौधरी, संतजी चौधरी, तिहल चौधरी, शुभभागी चौधरी, फूलचंद चौधरी, राधा श्रीवास्तव, सरोज श्रीवास्तव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, बुजलाल, फूलमती देवी, रामदवन, श्यामदेव, डोड़े, मंगी, सरस्वती मिश्रा, खेदू राम चौधरी, जयराम चौधरी, राम आजा चौधरी, हरिराम शर्मा, किशुन चौधरी, संतराम चौधरी, गिरिजावती देवी, रामवृक्ष, रामदुलारे, रामनयन, कपूरा देवी, राजपती चौधरी, राजेंद्र चौधरी, सूर्यनाथ चौधरी, रामशब्द, खरपती देवी, हरिलाल, पाटेश्वरी चौधरी, विश्वनाथ चौधरी, संजय श्रीवास्तव, श्रीमती शृंगारी देवी, नेमा, श्रीमती कर्मदानी एवं प्रह्लाद चौधरी सहित अन्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में तौले चौधरी, संजय श्रीवास्तव और दीनानाथ चौधरी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. चित्रसेन श्रीवास्तव, डॉ. सलोनी श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, श्रीमती उषा श्रीवास्तव, डॉ. रीमा श्रीवास्तव तथा शायर महमूद खान ‘महमूद’ सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर डॉ. चित्रसेन श्रीवास्तव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव, मेहनत और संस्कारों से परिवार और समाज को मजबूत आधार दिया है। उनका सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को बुजुर्गों के अनुभवों और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं।
वहीं शायर महमूद खान ‘महमूद’ ने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की वह छांव हैं, जिसके नीचे नई पीढ़ियां संस्कार और जीवन का अनुभव प्राप्त करती हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान वास्तव में हमारी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों का सम्मान है। बंधवा गांव के बुजुर्गों को सम्मानित करने की पहल समाज के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायी संदेश देती है।
कॉलेज के चेयरपर्सन डॉ. एन.एन. श्रीवास्तव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को जीवन में सही दिशा मिलती है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान, अपनत्व और सहयोग की भावना को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने सम्मान के लिए कॉलेज प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।