Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर जिले के ग्राम प्रधानों की समस्याओं और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश सचिव एवं संतकबीरनगर निवासी अब्दुल अजीम ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी संगठन से जुड़े विषयों के साथ-साथ जनहित के कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान अब्दुल अजीम ने विशेष रूप से जिले के ग्राम प्रधानों की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन विभिन्न स्तरों पर आने वाली दिक्कतों के कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं। ऐसे में प्रधानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जरूरी है। अब्दुल अजीम के मुताबिक उन्होंने जिले के सम्मानित ग्राम प्रधानों की ओर से विकास कार्यों से संबंधित समस्याओं और आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों में अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी और संबंधित विषयों के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी। इस मुलाकात को सुभासपा के संगठन और गांवों की जमीनी राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब्दुल अजीम ने कहा कि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ सरकार तक पहुंचाती रहेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

प्रधानों की समस्याओं को लेकर मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिले अब्दुल अजीम

 

संतकबीरनगर जिले के ग्राम प्रधानों की समस्याओं और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश सचिव एवं संतकबीरनगर निवासी अब्दुल अजीम ने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी संगठन से जुड़े विषयों के साथ-साथ जनहित के कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।मुलाकात के दौरान अब्दुल अजीम ने विशेष रूप से जिले के ग्राम प्रधानों की समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि गांवों में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में ग्राम प्रधानों की महत्वपूर्ण भूमिका है, लेकिन विभिन्न स्तरों पर आने वाली दिक्कतों के कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं। ऐसे में प्रधानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जरूरी है।
अब्दुल अजीम के मुताबिक उन्होंने जिले के सम्मानित ग्राम प्रधानों की ओर से विकास कार्यों से संबंधित समस्याओं और आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया कि ग्राम प्रधानों को विकास कार्यों में अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी और संबंधित विषयों के समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी।
इस मुलाकात को सुभासपा के संगठन और गांवों की जमीनी राजनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब्दुल अजीम ने कहा कि पार्टी जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ सरकार तक पहुंचाती रहेगी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!