संतकबीरनगर। जिले में राष्ट्रवादी नव निर्माण दल ने संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए जिला कार्यालय की शुरुआत की। 6 अक्टूबर को आयोजित उद्घाटन समारोह जिला प्रभारी धीरज राय की अगुवाई में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सौरभ राय उर्फ विपुल मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर तक विस्तार देने और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर चर्चा हुई।
समारोह में जिला उपाध्यक्ष अमित राय, जिला महासचिव चंदन सिंह, जिला महासचिव अतुल राय, आकाश जायसवाल और सतीश त्रिपाठी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। जिले से शुभम राय, बिधीयानी, अभिषेक राय तामा, हर्ष राय, शिवनंदन चौरसिया, विशाल राय, फौजदार शर्मा, अंस राय, विवेक सिंह बरपरवा, सत्यम मोदनवाल, रवि मोदनवाल और सचिन गौतम सहित अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
कार्यक्रम के दौरान संगठन में नई जिम्मेदारियां भी तय की गईं। रमाकांत यादव को जिला उपाध्यक्ष, सुधाकर सिंह उर्फ राणा को जिला कार्यकारी सदस्य, अजहरुद्दीन खान उर्फ अजहर को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला अध्यक्ष तथा रवि चौरसिया को पिछड़ा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विस्तार को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों के मुताबिक आगामी दिनों में गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से उठाने पर जोर रहेगा। जिला कार्यालय की शुरुआत को इसी संगठनात्मक अभियान की अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।