उच्च प्रा. वि.(कम्पोजिट) कोहरियावा का मामला
सेमरियावा। विकास खण्ड सेमरियावा के उच्च प्रा. वि.(कम्पोजिट) कोहरियावा के रसोई घर का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना क़ो अंजाम दिया है।
प्रधानाध्यापक अब्दुर्रहमान ने दुधारा पुलिस को दिये गये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि दिनांक 09-10-2026 क़ो विद्यालय पहुंचने पर पता चला कि विद्यालय के रसोई घर का ताला काटकर तोड़ दिया गया है रसोई घर के अंदर रखा एक गैस सिलेंडर और एमडीएम के लिये रखा अनाज चोरी कर लिया गया है इस घटना से विद्यालय की संपत्ति क़ो क्षति पहुंची है तथा बच्चों के मध्यान्ह भोजन योजना की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
पीड़ित ने मुकामी पुलिस से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने, प्राथमिकी दर्ज करने और चोरी गये गैस सिलेंडर और अनाज की बरामदगी करने की मांग की है।